26/11 मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा यह सभी सुरक्षा, आतंकवाद निरोधक, अभियोजन, खुफिया एजेंसियों के लिए एक बड़ी जीत है कि 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता को भारत प्रत्यर्पित किया जा रहा है। यह सिर्फ एक प्रत्यर्पण नहीं है; यह नए भारत का संकल्प है कि हम आतंकी हमलों पर चुप नहीं रहेंगे बल्कि मुंहतोड़ जवाब देंगे।