Tahawwur Rana: तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ एक अहम बैठक की। वहीं इस बैठक में खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका और विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी मौजूद थे। दरअसल, यह बैठक तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के बाद की रणनीति पर चर्चा के लिए की गई। तहव्वुर राणा, जो 26/11 मुंबई हमलों से जुड़ा एक आरोपी है, को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है और सूत्रों के अनुसार, वह गुरुवार दोपहर तक दिल्ली पहुंच सकता है।