
Yasin Malik wife Mashaal Malik In Pakistan Cabinet: भारत के आतंक अपराध में जेल की हवा खा रहे आतंकी यासीन मलिक की पत्नी मशआल मलिक को पाकिस्तान ने कैबिनेट मंत्री बना दिया है। उन्हें मानवाधिकार मामलों का सलाहकार बनाया गया है। वह सीधे कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर को रिपोर्ट करेंगी। वह हाल में गठित 18 सदस्यीय पाकिस्तानी मंत्रिमंडल की सदस्य हैं। मशआल मलिक अभी अपनी 12 साल की बेटी के साथ इस्लामाबाद में रहती हैं। इनकी बेटी का नाम रजिया सुल्ताना है।
2009 में किया था निकाह
पाकिस्तानी महिला मशआल मलिक ने 22 फरवरी 2009 को यासनी मलिक के साथ रावलपिंडी में निकाह किया था। दोनों की मुलाकात यासीन मलिक के एक दौरे के दौरान 2005 में हुई थी। उस समय मलिक पाकिस्तान के कई इलाकों में गए थे। मशआल लंदन स्कूल आफ इकोनामिक्स से पढ़ी हुई हैं।
पिता थे अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्री
इनके पिता एमए हुसैन मलिक अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्री थे। बॉन विश्वविद्यालय के विभाग प्रमुख थे। नोबेल पुरस्कार जूरी के पहले पाकिस्तानी सदस्य रहे थे। इनकी मां रेहाना हुसैन मलिक पीएमएल-एन महिला विंग की महासचिव थीं। भाई हैदर अली हुसैन वाशिंगटन डीसी के नेवल पोस्ट ग्रेजुएट स्कूल में लेक्चरर है। मशआल मलिक की बहन साबिएन हुसैन मलिक भी सामाजिक कार्यकर्ता हैं
Published on:
17 Aug 2023 07:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
