
मुंबई के ठाणे में न्यू ईयर से एक दिन पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यहां हो रही एक रेव पार्टी से पांच लड़कियों और 95 लड़कों को हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई को मुंबई की क्राइम ब्रांच टीम ने अंजाम दिया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में शराब, गांजा और नशे के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले सामान बरामद किए गए हैं। क्राइम ब्रांच की टीम इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हिरासत में लिए गए लोगों का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है।
कई नशीले पदार्थ बरामद
पुलिस ने लगभग 2 बजे यह छापेमारी अभियान चलाया था। रेड में एलएसडी, मारिजुआना समेत कई अवैध नशीले पदार्थों बरामद किए गए हैं और उन्हें जब्त कर लिया।
यह भी पढ़ें: अलगाववादी संगठन तहरीक-ए-हुर्रियत गैरकानूनी घोषित, अमित शाह ने दी जानकारी
Updated on:
31 Dec 2023 04:08 pm
Published on:
31 Dec 2023 04:03 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
