दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में अरविंद केजरीवाल ही नहीं आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को हार मिली है। इसमें मनीष सिसोदिया, अवध ओझा, सौरभ भारद्वाज और दुर्गेश पाठक शामिल है। वहीं बिजवासन विधानसभा सीट से भी आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। इस सीट से आप प्रत्याशी सुरेंद्र भारद्वाज को हार का सामना करना पड़ा।