AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में कई जगहों से ऐसी शिकायत आ रही है कि रिलीवर को मतदान केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। अगर रिलीवर अंदर नहीं जाएगा और हमारा पोलिंग एजेंट बाहर नहीं आएगा तो कितना मतदान हुआ, फर्जी वोटिंग या विवाद तो नहीं हुआ, EVM ठीक से चल रही है या नहीं, ये सारी चीजें आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आ सकती हैं। हमने अनुरोध किया है कि हमारे रिलिवर्स को अंदर जाने की अनुमति दी जाए।