BJP National President Election : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में देरी हो रही है। अब इसकी वजह सामने आ रही है। दरअसल, मुख्य कारणों में राज्यों में संगठनात्मक चुनावों की धीमी गति और आरएसएस की महत्वपूर्ण बैठक शामिल हैं। बता दें कि बेंगुलरु में 21-23 मार्च तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक होगी। इन कारणों के चलते बीजेपी के नए अध्यक्ष का चुनाव अप्रैल तक टल सकता है।