सीएम केजरीवाल ने उसी रैली में कहा था, “75 वर्ष की आयु पार कर चुके नेताओं को राजनीति से निष्क्रिय करने का नियम बीजेपी साल 2014 में लेकर खुद आई थी। इसके अंतर्गत प्रधानमंत्री अगले वर्ष 75 साल के हो जाएंगे, तो उन्हें राजनीति से संन्यास लेना होगा।“ इसके जवाब में हैदराबाद में प्रेस वार्ता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था, “प्रधानमंत्री की कुर्सी पर नरेंद्र मोदी ही विराजमान होंगे। केजरीवाल को इसकी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।“