
Most Youngest Member of Parliament:: लोकसभा चुनाव 2024 से कई दिलचस्प तस्वीरें निकल कर सामने आई। जिनमें से एक उन लड़कियों की है, जिनकी उम्र भले ही 25 साल हो, लेकिन उनके सामने विरोधी धुल चाटते नजर आए। दरअसल, 25 साल कम से कम चार उम्मीदवार लोकसभा चुनाव जीतकर सबसे युवा सांसद बनने जा रहे हैं। पुष्पेंद्र सरोज और प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े, जबकि शांभवी चौधरी लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) और संजना जाटव कांग्रेस से चुनावी मैदान में उतरी और जीत हासिल की।
शांभवी चौधरी बिहार में नीतीश कुमार कैबिनेट में मंत्री अशोक चौधरी की बेटी हैं।उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी - कांग्रेस के सनी हजारी को आसान अंतर से हराकर समस्तीपुर निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की। सनी हजारी जेडी(यू) के मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले एक अभियान रैली को संबोधित करते हुए शांभवी की प्रशंसा करते हुए उन्हें एनडीए की सबसे युवा उम्मीदवार बताया था।
संजना जाटव ने राजस्थान के भरतपुर निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की। 25 वर्षीय संजना ने भाजपा के रामस्वरूप कोली को 51,983 मतों के अंतर से हराया। उन्होंने 2023 विधानसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन भाजपा के रमेश खेड़ी से केवल 409 मतों से हार गई थीं। संजना की शादी राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल कप्तान सिंह से हुई है।
पुष्पेंद्र सरोज ने कौशांबी संसदीय सीट से सपा उम्मीदवार के रूप में राजनीतिक रणभूमि में प्रवेश किया - जो पहले भाजपा के पास थी। उन्होंने मौजूदा भाजपा सांसद विनोद कुमार सोनकर को 103,944 मतों के अंतर से हराया। पुष्पेंद्र पांच बार के विधायक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के बेटे हैं। प्रिया सरोज ने मछलीशहर सीट से 35,850 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उनका मुकाबला मौजूदा भाजपा सांसद भोलानाथ से था। प्रिया तीन बार के सांसद तूफानी सरोज की बेटी हैं।
Published on:
05 Jun 2024 01:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
