हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा। वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 1.22 प्रतिशत लुढ़ककर 77.99 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, लंदन ब्रेंट क्रूड बढ़त के साथ 82.96 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।