
राहुल गांधी मैडिसन स्क्वायर गार्डन में करेंगे आज रैली
Today's Events in India-World 3 June 2023 : आज रविवार 4 जून 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से सूरीनाम-सर्बिया के दौरे पर रवाना हुईं तो अमेरिकी रक्षा सचिव पहुंचेंगे भारत। राहुल गांधी आज न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में रैली को संबोधित करेंगे। हैदराबाद में आज होगी (4 जून) लिंगायत मेगा कन्वेंशन। बालासोर ट्रेन हादसे के बाद ओडिशा और हावड़ा रूट की 12 ट्रेनें रद्द हुईं। 4 जून, 2023 का कैसा रहेगा मौसम, इसका पूर्वानुमान देखिए। डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की बड़ी खबरों के बारे में-
3 जून 2023 कैसा रहेगा आपके लिए, जानें यहां
मेष - जीवनसाथी के साथ विवाद। ज्यादा सोच-विचार करने से महत्वपूर्ण निर्णय लेने से वंचित। कार्य के तनाव से अधिक क्रोध।
वृषभ - आज का दिन खुशी मिलेगी।। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी प्रशंसा करेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें। सर्दी-जुकाम की शिकायत।
मिथुन - मानसिक और शारीरिक कष्ट। सेहत सामान्य। कार्यक्षेत्र में भागदौड़। प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं।
कर्क - नए मित्र बनेंगे किंतु अति का विश्वास नुकसान पहुंचा सकता है। नया वाहन खरीदने का योग।
सिंह - लाभदायक दिन। आर्थिक रूप से दिन उत्तम रहेगा। धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति पर बातचीत।
कन्या - मिलाजुला फल प्रदान करने वाला दिन रहेगा। नया वाहन खरीदने का प्लान। रिश्तेदार के यहां जाने का योग। शारीरिक थकान हावी।
तुला - सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ दिन रहेगा। दोस्तों के साथ खेलकूद। मनपसंद भोजन प्राप्त होगा। मन प्रसन्न होगा।
वृश्चिक - आनंदमय दिन रहेगा। अधिकतम समय परिवार और बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे। आकस्मिक धन लाभ। सेहत सामान्य।
धनु - महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी में न करें। दिन के अंत में जीवनसाथी से विवाद। सतर्क रहें।
मकर - अध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा। वाणी पर संयम रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। नियमित समय पर भोजन करें।
कुंभ - शुभ फल मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। माता से भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
मीन - मिलाजुला फल। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। भाई के साथ मनमुटाव। जीवन साथी संग नोकझोंक। आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
Updated on:
04 Jun 2023 07:52 am
Published on:
04 Jun 2023 07:46 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
