
मनीष सिसोदिया
Today's Events in India-World 5 June 2023 : आज सोमवार 5 जून 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 5 और 6 जून को अमेरिकी और जर्मन समकक्षों के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। आबकारी नीति मामला में मनीष सिसोदिया की अंतरिम जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट फैसला सुनाएगी। अवधेश राय हत्याकांड मामले में बाहुबली मुख्तार अंसारी पर आज MPMLA कोर्ट फैसला सुनाएगी। 5 जून, 2023 का कैसा रहेगा मौसम, इसका पूर्वानुमान देखिए। डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की बड़ी खबरों के बारे में-
देश में मौसम विभाग का पूर्वानुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को केरल में मानसून के पहुंचने की तारीख से तीन से चार दिन की देरी की आशंका जताई है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश और बादलों की लुकाछिपी का दौर जारी है। बढ़ी उमस से लोग काफी परेशान हो रहे है। आज के मौसम को लेकर IMD का अनुमान है कि दिल्ली एनसीआर में हल्की फुल्की बारिश के साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं।
आज का राशिफल
मेष: आजीविका के नए साधन स्थापित होंगे। जीवन शैली को बदलें, कार्यस्थल पर सहकर्मियों से अनबन सम्भव है। व्यावसायिक उन्नति से विरोधी सक्रिय होंगे, पेट संबंधित रोग सम्भव है।
वृषभः समय रहते जरूरी कार्य पूरा करें, आलस्य त्यागें और गंभीरता से सब काम करें वर्ना आर्थिक नुकसान हो सकता है। मांगलिक आयोजनों पर खर्च होगा। कर्ज से संबंधित मामले निपटेंगे।
मिथुनः कार्यस्थल पर सचेत रहें, कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे। धर्म के प्रचार-प्रसार में धन लगेगा, यात्रा होगी। मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा, आर्थिक मदद मिलने से रूके कार्य पूरे होंगे।
कर्कः दाम्पत्य जीवन में चल रही परेशानी दूर होगी, अपनी गलती स्वीकारें। शनिवार को कार्यस्शल पर नौकरी के दौरान अधिकरियों से मनमुटाव होगा, संतान सुख सम्भव है, चर्म रोग से पीड़ित रहेंगे।
सिंहः मकान दुकान से सम्बंधित समस्या हल होगी, निजी जीवन में अन्य व्यक्ति का प्रवेश परेशानी में डाल सकता है। किसी अपने द्वारा आप का अपमान हो सकता है। यह घटना दुखी करेगी, विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।
कन्याः आज अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है, स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति सम्भव है, नवीन योजना सफल रहेगी।
तुलाः अकड़ू व्यवहार के कारण लोग आप की निंदा करेंगे, किसी के प्रति आकर्षित होंगे। शनिवार राशिफल संकेत कर रहा है कि बच्चों के साथ समय बीतेगा मेहमानों का आगमन सम्भव है।
वृश्चिकः आप की तरक्की से आप के अपनो को पीड़ा होगी। आज के दिन मीन राशि के जातकों से विरोधी परास्त होंगे जमीन जायदाद से जुड़े मामले सुलझेंगे। साथ ही संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा।
धनुः आज जातकों को अपनी बारी का इंतजार करना चाहिए। फालतू सोचना बंद करें, परिजनो से गलतफहमी दूर होगी। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ा संघर्ष करना होगा, यात्रा होगी जो सुखद रहेगी।
मकरः व्यस्तता के कारण परिवार को समय देना न भूलें, भूलने की आदत के कारण कई कार्य विलंब से पूरे होंगे। शनिवार को मकर राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा, समाज में आप की ख्याति बढ़ेगी।
कुंभः क्रोध, अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा बने बनाए कार्य बिगड़ सकते हैं। परिवार से शुभ समाचार मिलेंगे, दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें, शनिवार के दिन व्यापार मध्यम रहेगा।
मीनः कार्य की अधिकता रहेगी, परिवार में नई जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, जीवन साथी की भावनाओं की कद्र करें, मित्रों का साथ आगे बढ़ने में मदद करेगा।
Published on:
05 Jun 2023 07:53 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
