
RBI
Today's Events in India-World 6 June 2023 : आज मंगलवार 6 जून 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी। आरबीआई MPC की बैठक आज से शुरू हो रही है, जो 8 जून तक चलेगी। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी आज फिर ओडिशा का दौरा करेंगी। पूर्व सीएम विजय रुपाणी, दिल्ली बीजेपी चीफ वीरेंद्र सचदेवा, सांसद मनोज तिवारी प्रेस वार्ता करेंगे। 6 जून, 2023 का कैसा रहेगा मौसम, इसका पूर्वानुमान देखिए। डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की बड़ी खबरों के बारे में-
जून का महीना शुरू हो गया है और लोग मानसून का इंतजार कर रहे है। मौसम विभाग ने पहले कहा था कि मानसून 04 जून तक केरल में आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, केरल में मानसून की एंट्री में 3 से 4 दिन की और देरी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अल-नीनो के बावजूद भी इस साल भारत में सामान्य बारिश दर्ज की जाएगी। दिल्ली-एनसीआर में बारिश और बादलों की लुकाछिपी का दौर जारी है। बढ़ी उमस से लोग काफी परेशान हो रहे है।
6 जून 2023 कैसा रहेगा आपके लिए, जानें यहां -
मेषः ध्यान से काम करें और अपने चित्त को स्थिर रखें। निजी प्रयास सार्थक होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय करने के योग बनेंगे। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। सामाजिक सम्मान मिलेगा।
वृषभ: आज का दिन नए अनुभव कराने वाला है। वाहन सुख संभव है। व्यसनों पर नियंत्रण रखना चाहिए। आलस्य नहीं करें। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे।
मिथुन: ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण के अनुसार व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। आजीविका संबंधी समस्या का समाधान संभव है। संत समागम होगा। वाहन सुख मिलेगा। वाद विवाद और लड़ाई, झगड़ों से यथासंभव बचें।
कर्क : आप के व्यवहार से अधीनस्थ आप के प्रेमी बन जाएंगे। अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य करें। व्यवहारकुशलता से अधिकारियों के सम्मानपात्र बन सकेंगे। अनायास धन प्राप्ति की संभावना है।
सिंह : आप के अपने आप की उन्नति से खुश नहीं होंगे। व्यापारिक बाधाएं आएंगी। परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलेगी। चिंता, व्याकुलता और भागदौड़ रहेगी। आपके कार्यों की आलोचना होगी।
कन्या : पुराने निवेश से लाभ होगा। विवाह में आ रही बाधा यथावत रहेगी। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। वाहन सतर्कता से चलाएं। नई योजनाओं का क्रियान्वयन हो सकेगा। बड़े लोगों से भेंट होगी।
तुला : मन में किसी बात को लेकर दुविधा रहेगी। मंगलवार को तुला राशि के जातक की स्वाध्याय में रूचि बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे।
वृश्चिक : पिता और आप के बीच तालमेल स्थापित न होने से परेशानी होगी। उचित मार्गदर्शन लेना होगा। कर्ज न लें। आशा के अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बनेंगे। व्यापार का विस्तार संभव है।
धनु : समय रहते धनु राशि के जातक को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। उलझनों से मुक्ति मिलेगी। अधिक लोभ, लालच न करें। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा।
मकर: आपसी विवाद का अंत होगा। इस दिन किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। बुद्धिमानी से कई रूके कार्य पूर्ण होने के योग बनेंगे। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी।
कुंभ : आज के दिन आपका मन अशांत रहेगा। भूमि, आवास की समस्याओं में वृद्धि की आशंका है। आर्थिक चिंता के कारण मन में असंतोष रहेगा। व्यय में कटौती का प्रयास करें। संत समागम होगा।
मीनः अपनों के व्यवहार से मन दुखी होगा। आकस्मिक यात्रा सम्भव है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभदायी होंगे।
Published on:
06 Jun 2023 07:40 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
