Today's Events : Patrika के डेली न्यूज अपडेट में आपका स्वागत है। इस स्पेशल सेगमेंट में हम आपको बताएंगे आज की उन सभी बड़ी खबरों में बारे में जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी।
Today's Events in India-World 7 June 2023 : आज बुधवार 7 जून 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ सपोर्ट मांगेंगे। बॉम्बे हाईकोर्ट में छोटा राजन की अर्जी पर आज सुनवाई होगी। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री कुरैशी रावलपिंडी जेल से रिहा, आज इमरान खान से मुलाकात करेंगे। 7 जून, 2023 का कैसा रहेगा मौसम, इसका पूर्वानुमान देखिए। डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की बड़ी खबरों के बारे में-
जिन पर रहेगी देश की नजर
- अरविंद केजरीवाल आज अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ सपोर्ट मांगेंगे।
- बॉम्बे हाईकोर्ट में छोटा राजन की अर्जी पर आज सुनवाई होगी।
- पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री कुरैशी रावलपिंडी जेल से रिहा, आज इमरान खान से मुलाकात करेंगे।
- बाइक टैक्सी बैन से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी।
- खेलमंत्री अनुराग ठाकुर बोले- सरकार पहलवानों से उनके मुद्दों पर चर्चा करने को तैयार है।
दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की उम्मीद है। नई दिल्ली में बादल छाए रहने की उम्मीद है और हल्की बारिश भी हो सकती है। कल यानी गुरुवार को भी तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
7 जून 2023 कैसा रहेगा आपके लिए, जानें यहां -
मेष: लंबे समय से चली आ रही चिंता बुधवार को दूर हो सकती है। आज के दिन मन प्रसन्न होगा। पुराने रोग उभर सकते हैं। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। आध्यात्मिक उन्नति होगी। अपने सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार नम्र रखें।
वृषभः आपके मन में इन दिनों कुछ कुछ चल रहा है, बेहतर होगा किसी समझदार से सलाह लें। रोजगार संबिधित समस्या सुलझ सकती है। पिता से विवाद होगा। वाहन पर खर्च होगा। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी।
मिथुनः कई दिनों से रूके कार्य आज पूरे कर लें, विलंब अच्छी बात नहीं। समाज के कुछ लोगों के कारण आप को समस्या का सामना कर पड़ सकता है। रूका धन लौटने के आसार नहीं बन रहे हैं।
कर्कः क्रोध उन्नति का शत्रु है। आप में सब कुछ ठीक है पर जब क्रोध आता है तो आपका नियंत्रण खुद पर नहीं रहता। किसी अनजान व्यक्ति को अपने रहस्य न बताएं, वर्ना नुकसान हो सकता है। अपने खर्चीले स्वभाव पर अंकुश रखें।
सिंहः पूर्व नियोजित कार्य की रूपरेखा से व्यासायिक उन्नति होगी। संतान के स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग आप की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा।
कन्याः संतान को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक और पारिवारिक समस्याओं का सामना किसी संत के द्वारा कराया जाएगा। अपनों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।
तुलाः विलासिता के सामानों पर खर्च होगा। अपने क्रोधी स्वभाव पर अंकुश रखें, लाभ होगा। यात्रा के योग टालें। किसी के दबाव में आ कर फैसले न लें, आजीविका के साधनों को बदलने का निर्णय लेंगे, जो लाभकारी होंगे।
वृश्चिकः प्रियजनों से भेट संभव है। संतान के विवाह संबंधित समस्या का समाधान होगा। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रितफलदाई है। धार्मिक कार्यों में सहभगिता होगी। वाहन पर धन खर्च होगा।
धनुः आपके चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातों को सुनें, उनके अनुभव आप के लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापारिक यात्रा संभव।
मकरः नए रिश्ते जीवन में बदलाव लाएंगे। आजीविका के लिए स्थान परिवर्तन संभव है। व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं। पुराने लेनदेन के मामले सुलझेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। जिद न करें कभी-कभी दूसरों को भी मौका देना चाहिए। परिवार में कलह संभव है।
कुंभः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार रूका धन न मिलने से मन चिंतित रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। विदेश जाने का मन बना रहे हैं पर अभी विलंब है।
मीनः आय में वृद्धि कैसे हो, अभी यही ध्यान में रखकर अपना कार्य करें। बुधवार के दिन मीन राशि वालों को अपने करियर के प्रति सजग रहने की जरूरत है। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक साझेदारी में फेर बदल हो सकता है।