
Today's Events in India-World 12 July 2023: आज बुधवार 12 जुलाई 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी। अतीक के बेटों की सुरक्षा से जुड़ी याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट आज सुनवाई करेगा। आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज फैसला सुनाएगा। केरल में खतरनाक कुत्तों को इच्छामृत्यु देने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ेंगी या कम होंगी, CBI की चार्जशीट पर आज राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई। पत्रिका की डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की बड़ी खबरों के बारे में-
आज का कार्टून
दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर
दिल्ली समेत उत्तर-भारत के अधिकांश राज्यों में मॉनसून की बारिश आफत बनकर बरस रही है। मूसलाधार बारिश के चलते आम जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के चलते यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है।
--------------------------------
12 July History
1489- लोदी वंश के संस्थापक बहलुल खान लोदी का निधन 12 जुलाई 1489 को दिल्ली में हुआ।
1674- 12 जुलाई 1674 में शिवाजी ने ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ मित्रता के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये।
1823- भारत में निर्मित पहला वाष्प जहाज 'डायना'का 12 जुलाई 1823 में कलकत्ता (अब कोलकाता) में अनावरण किया गया।
1895- हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार दुर्गा प्रसाद खत्री का जन्म 12 जुलाई 1895 को हुआ।
1909- हिन्दी फ़िल्मों के निर्देशक बिमल राय का जन्म 12 जुलाई 1909 को हुआ।
1949- महात्मा गांधी की हत्या के बाद आरएसएस पर लगाए गए प्रतिबन्ध को सशर्त 12 जुलाई 1949 में हटाया गया।
1960- भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना 12 जुलाई 1960 में हुई।
1965- भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का जन्म 12 जुलाई 1965 को हुआ।
1970- अलकनंदा नदी में 12 जुलाई 1970 को आई भीषण बाढ़ ने 600 लोगों की जान ली।
1982- भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल का जन्म 12 जुलाई 1982 को हुआ।
1982- प्रख्यात साहित्यिक संस्था 'प्रसाद परिषद' के भूतपूर्व सभापति विश्वनाथ प्रसाद मिश्र का निधन 12 जुलाई 1982 को हुआ।
1997- नोबल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई का जन्म 12 जुलाई 1997 को पाकिस्तान में हुआ।
1999- हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार का निधन 12 जुलाई 1999 को हुआ।
2001- भारत और बांग्लादेश अगरतल्ला और ढाका के बीच 'मैत्री' बस सेवा का प्रारम्भ 12 जुलाई 2001 को हुआ।
2012- विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता दारा सिंह का निधन 12 जुलाई 2012 को हुआ।
2013- हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता प्राण का निधन 12 जुलाई 2013 को हुआ।
-------------------------------
Thought of the day
कभी जल्दी हार ना मानो, कई बार गुच्छे की आखिरी चाबी से ताला खुलता है।
---------------------------------------
Published on:
12 Jul 2023 08:04 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
