14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेपी नड्डा कांगड़ा दौरे पर, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा… आज की बड़ी खबरें जिन पर रहेगी नजर

Today's Events : Patrika के डेली न्यूज अपडेट में आपका स्वागत है। इस स्पेशल सेगमेंट में हम आपको बताएंगे आज की उन सभी बड़ी खबरों में बारे में जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी।

3 min read
Google source verification
JP Nadda

JP Nadda

Today's Events in India-World 12 June 2023 : आज सोमवार 12 जून 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज आषाढ़ मास के कृ्ष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का दौरा करेंगे। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी के तट पर प्रार्थना कर प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी। देश के कई शहरों में आज पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ। पत्रिका की डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की बड़ी खबरों के बारे में-

आइए जानते हैं आज के दिन देश-दुनिया के इतिहास में हुई घटनाएं

1905 : सेवर्स ऑफ इंडिया सोसाइटी का गठन पुणे, महाराष्ट्र में गोपाल कृष्ण गोखले द्वारा किया गया था जिन्होंने इस संघ के गठन के लिए डेक्कन एजुकेशन सोसाइटी को छोड़ दिया था।
1975 : इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 12 जून के दिन देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनाव में सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल का दोषी ठहराते हुए उनके निर्वाचन को अमान्य करार दिया।
1990 : भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (INSAT-1D) लॉन्च किया गया। यह एक परिचालन बहुउद्देश्यीय संचार और मौसम विज्ञान उपग्रह है। यह अभी भी सेवा में है। इसे यूएस के फ्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर के यूएस डेल्टा लॉन्च वाहन द्वारा लॉन्च किया गया था।
2007 - कनाडा में होने वाले जीव विज्ञान ओलम्पियाड में चार भारतीयों का चयन। आस्ट्रेलियाई स्कूलों में सिक्ख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली।
2008 - दक्षिणी एशियाई फुटबाल महासंघ वर्ष 2009 हेतु छठी सैफ़ फुटबाल चैम्पियनशिप की मेज़बानी सौंपी।
प्रख्यात फ़िल्म निर्देशक मृणाल सेन को 10वें ओसियाना सिनेफ़ैन फ़िल्म समारोह में पुरस्कृत किया गया।
2016 - साइना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन ख़िताब जीता।
इंग्लैंड में किसानों ने 1381 में विद्रोह किया।
न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर 1665 में ब्रिटेन का हिस्सा बना और योर्क के ड्यूक के नाम पर इसका नाम न्यूयॉर्क रखा गया।
पोप एलेक्जेंडर (आठवें) के जगह 1691 में इन्नोसेंट (बारहवें) पोप बने।
कर्नाटक में चन्दा साहिब ने 1752 में आत्मसमर्पण कर दिया।
अमेरिका में 1787 को सीनेटर के लिए 30 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा कानून पारित हुआ।
नेपोलियन बोनापार्ट ने 1812 में रूस पर हमला किया।

--------------------------------------------


मिथुन को आकस्मिक धन लाभ, कर्क वाले देखादेखी न करें

मेष: आज का राशिफल 12 जून के अनुसार मेष राशि के जातकों को सोमवार को वित्तीय मामलों में दूसरों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनीति तैयार करें। नौकरी में तरक्की के आसार हैं।

वृषभः व्यस्त जिंदगी से समय निकालकर कुछ समय अपनों को भी दें। आप मन के साफ हैं पर किसी को समझाने के लिए नर्मी से पेश आएं। शिक्षास्थल पर विवाद की स्थिति को टालें। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरूर सोचें।

मिथुनः वही होता है जो भगवान को मंजूर होता है। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। आकस्मिक धन प्राप्ति आज हो सकती है। कला से लोगों को प्रभावित करेंगे।

कर्कः लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं, संतान सुख संभव है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी की देखादेखी में अपना नुकसान कर सकते हैं।

सिंहः अपने व्यवहार और आचरण को बदलें, सब आप के हो जाएंगे। अपने माता पिता से गलत व्यवहार करने से बचें, जैसा व्यवहार आप करेंगे, वैसा आप के साथ भी हो सकता है, अपनी भूल सुधारें, लाभ होगा।

कन्याः आज आप परिवार की खिलाफ जा सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेन पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सतर्कतापूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है। पैर में चोट लग सकती है।

तुलाः आपको अपने करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लम्बी यात्रा के योग हैं। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से करें। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है।

वृश्चिकः सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दूसरों के मामलों में पड़ते हैं, नुकसान आप का ही होगा। बिना मांगें अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

धनुः पं चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार धनु राशि के जातकों की सोमवार को धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें, आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

मकरः मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आप के व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे, कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं।

कुंभः पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। जरूरतमंद की मदद करें, रूके कार्य बन जाएंगे। सोमवार को भूमि लाभ संभव है।

मीनः कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। मन की बात कहने का आज सही समय नहीं है।