
Today's Events in India-World 17 July 2023: आज सोमवार 17 जुलाई 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी। विपक्षी दलों की दूसरी महाबैठक आज बेंगलुरु में होगी। महाराष्ट्र विधानसभा में आज से मॉनसून सत्र की शुरुआत होगी। उत्तराखंड में बारिश के कारण भूस्खलन, गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही। हरिद्वार सहित कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। केदारनाथ मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर बैन, श्रद्धालु वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी नहीं कर सकेंगे। पत्रिका की डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की बड़ी खबरों के बारे में-
जिन पर होगी नजर
- केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी, विपक्षी दलों की दूसरी महाबैठक आज बेंगलुरु में होगी
- महाराष्ट्र विधानसभा में आज से मॉनसून सत्र की शुरुआत होगी
- दिल्ली में धीरे-धीरे कम हो रहा यमुना का जलस्तर, आज 205.45 मीटर किया गया दर्ज
- तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री पोन्नमुडी और उनके परिजनों के परिसरों पर ED की रेड
- सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार पाकिस्तानी व्यक्ति ने किए थे सप्लाई: NIA
- उत्तराखंड: बारिश के कारण भूस्खलन, खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा, हरिद्वार में अलर्ट
- केदारनाथ मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर बैन, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी नहीं कर सकेंगे श्रद्धालु
- पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन की तबियत ख़राब, मेदांता के आईसीयू में शिफ्ट किया गया
- UNSC की मीटिंग में होगी AI टेक्नोलॉजी के खतरों पर चर्चा
- न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री बोले- प्रशांत क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा ज्यादा, सुरक्षा कम
- बांग्लादेश की बुरिगंगा नदी में नाव डूबने से 4 लोगों की मौत
- पुतिन की धमकी, कहा- रूस ने क्लस्टर बमों का भंडार जमा किया, जरूरत पड़ी तो यूक्रेन में करेंगे इस्तेमाल
---------------------------------------
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर घटा
राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार घट रहा है। सोमवार सुबह दिल्ली में यमुना का जलस्तर 205.46 मीटर दर्ज किया गया। इससे पहले केंद्रीय जल आयोग की ओर रविवार रात 8 बजे जारी किए गए आंकड़े के अनुसार दिल्ली में यमुना का जलस्तर 205.56 मीटर बताया गया। इससे पहले रविवार दोपहर बाद 2 बजे यमुना का जलस्तर 205.78 मीटर दर्ज किया गया था।
---------------------------------------
17 July History
1489- निजाम खान को 17 जुलाई 1489 में सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया।
1923- भारत के पांचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की पत्नी बेगम आबिदा अहमद का जन्म 17 जुलाई 1923 को हुआ।
1928- उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, गवर्नर जनरल की गृह विभाग की समिति के सदस्य अलेक्जेन्डर मडीमैन का निधन 17 जुलाई 1928 को हुआ था।
1943- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों का जन्म 17 जुलाई 1943 को हुआ।
1947- 17 जुलाई 1947 को भारतीय यात्री जहाज रामदास मुम्बई के पास तुफान में फंसकर डूब गया। जिसमें लगभग 625 लोगों की मौत हुई।
1950- भारत का पहला विमान दुर्घटनाग्रस्त 17 जुलाई 1950 को पठानकोट में हुआ।
1959- हिंदी चलचित्र अभिनेत्री ज़रीना वहाब का जन्म 17 जुलाई 1959 को हुआ।
1971- हिंदी चलचित्र अभिनेता रवि किशन शुक्ला का जन्म 17 जुलाई 1971 को हुआ।
1972- गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और 'ऑल इंडिया किसान सभा' के नेता इंदुलाल याज्ञिक का निधन 17 जुलाई 1972 को हुआ था।
1979- लालमणि मिश्र का निधन 17 जुलाई 1979 को हुआ वो भारतीय संगीत जगत के ऐसे मनीषी थे, जो अपनी कला के समान ही अपनी विद्वता के लिए भी जाने जाते थे।
1992- भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फ़िल्म निर्माता कानन देवी का निधन 17 जुलाई 1992 को हुआ था।
2005- भारतीय रिज़र्व बैंक के चौदहवें गवर्नर आई. जी. पटेल का निधन 17 जुलाई 2005 को हुआ था।
2013- प्रसिद्ध इतिहासकार बरुन डेका निधन 17 जुलाई 2013 को हुआ था।
---------------------------------------
इन राशियों को शिवजी की कृपा से मिलेगी सुख समृद्धि
मेष राशि : आज का राशिफल 17 जुलाई के अनुसार मेष राशि वालों को आज वाहन सुख मिलेगा। आर्थिक निवेश में सावधानी रखें। शीत से संबंधी विकार हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सही निर्णय ले पाएंगे। मित्रों से आर्थिक मदद प्राप्त होगी।
वृषभ राशि : आज आपके प्रयासो से आजीविका में परिवर्तन होगा या नवीन अवसर प्राप्त हो सकेंगे। जोखिम के कार्यों से दूर रहना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रशासनिक लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।
मिथुन राशि : अपने काम करने के तरीको को बदलें, भाइयों से विवाद होंगे। दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। निजी जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आकस्मिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। सत्कर्म में रुचि रहेगी।
कर्क राशि : आजीविका के नए साधन मिलेंगे। वाणी संयम रखें। यात्रा सम्भव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक तंगी से जरूरी काम बाधित होंगे। आज संतान के व्यवहार से आपको दुःख होगा।
सिंह राशिः मन की बात कहने से शांति मिलेगी। वाहन खरीदने का मन, आज सफल होगा। आलस्य हावी रहेगा। मन में किसी निर्णय को लेकर दुविधा रहेगी। माताःपिता से जरूरी वार्तालाप होगी।
कन्या राशिः धन प्राप्ति के स्त्रोत स्थापित होने के योग हैं। किसी विशेष वस्तु की प्राप्ति के लिए धैर्य एवं संयम बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यस्थल के विरोधी परास्त होंगे। यात्रा निरस्त होगी।
तुला राशि : मन लगाकर काम करें । व्यापार-व्यवसाय उत्तम रहेगा। निजी समस्या का समाधान होगा। परिजनों में असंतोष का वातावरण रहेगा। भूमि-आवास की समस्याओं से परेशान रहेंगे। आर्थिक चिंता रहेगी। मेहमानों का आवागमन होगा।
वृश्चिक राशि : कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण और उत्साह आप को महत्वपूर्व पद दिलवा सकता है। बुद्धि एवं तर्क से कार्यस्थल पर अपना वर्चस्व स्थापित करेंगे। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।
धनु राशि : धनु राशि वाले आज वाणी पर नियंत्रण रखें। पं. चंदन श्याम नारायण के अनुसार सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग बनेंगे। कार्यपद्धति में बदलाव होगा। नौकरी में आप के विरुद्ध षड्यंत्र होगा।
मकर राशि : आजीविका में नए प्रस्ताव मिलेंगे जो आप के लिए शुभ रहेंगे। मित्रों में वर्चस्व बढ़ेगा। साहस, पराक्रम में वृद्धि सम्भव है। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ की संभावना बनती है। अनाज तेल पोहा और किराना व्यापारियों के लिए समय उतार चढ़ाव वाला है।
कुंभ राशि : दिन उपयुक्त है, किसी विशेष कार्य के होने से ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पूर्व में किए कार्यों के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। वाणी संयम रखते हुए कार्य करें।
मीन राशि : आपकी आदतों से जीवनसाथी से तालमेल स्थापित नहीं हो सकेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं। प्रसन्नता व आशाजनक वातावरण के कारण प्रयास सार्थक होंगे। आज भेंट-उपहार आदि की प्राप्ति संभव है।
---------------------------------------
Thought of the day
उत्साह जीवन में सबसे बड़ी शक्ति हैं।
अगर आपके पास यह हैं तो जीत आपकी हैं ।
---------------------------------------
यह भी पढ़ें- 16 जुलाई की बड़ी खबरें, मौसम का हाल, राशिफल, इतिहास
Published on:
17 Jul 2023 08:06 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
