15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP ने बुलाई NDA नेताओं की बैठक, अजीत पवार PM मोदी से मुलाकात करेंगे… आज की बड़ी खबरें जिन पर होगी नजर

Today's Events: पत्रिका के डेली न्यूज अपडेट में आपका स्वागत है। इस स्पेशल सेगमेंट में हम आपको बताएंगे आज की उन सभी बड़ी खबरों में बारे में जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी।

5 min read
Google source verification
आज की बड़ी खबरें जिन पर होगी नजर

आज की बड़ी खबरें जिन पर होगी नजर

Today's Events in India-World 18 July 2023: आज मंगलवार 18 जुलाई 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी। BJP ने आज दिल्ली के अशोक होटल में NDA नेताओं की बैठक बुलाई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार आज PM मोदी से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस के दिग्गज नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी का निधन। जम्मू-कश्मीर के कटरा में आया 3.8 तीव्रता का भूकंप। बिहारशरीफ के राजगीर में मलमास मेला आज से शुरू होगा। आगरा की जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे मूर्तियों के याचिका पर अदालत आज सुनवाई करेगा। पत्रिका की डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की बड़ी खबरों के बारे में-

यमुना नदी का जलस्तर फिर बढ़ा तो बढ़ी टेंशन

यमुना में उफान के कारण बाढ़ से बेहाल दिल्ली की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।. बारिश के अलर्ट के बीच दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। कई कॉलोनियों में पानी जमा है। पानी निकालने के लिए लगाए गए पंप नाकाफी साबित हो रहे हैं।

---------------------------------------


18 July History

1857- बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना 18 जुलाई 1857 में की गई।
1861- भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन कादम्बिनी गांगुली का जन्म 18 जुलाई 1861 को हुआ।
1918- नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म 18 जुलाई 1918 को हुआ।
1935- सरस्वती कांची मठ के 69वें शंकराचार्य जयेन्द्र सरस्वती का जन्म 18 जुलाई 1935 को हुआ।
1946- भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार राजेश जोशी का जन्म 18 जुलाई 1946 को हुआ।
1947- भारतीय संसद ने 18 जुलाई 1947 में विवश होकर इस देश के स्वाधीनता के क़ानून को पारित किया।
1948- भारतीय सेना के वीर अमर शहीद पीरू सिंह का 18 जुलाई 1948 को निधन हुआ।
1955- पहली बार परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को 18 जुलाई 1955 में व्यावसायिक रूप से बेचा गया।
1980- पूर्ण रूप से भारत निर्मित उपग्रह 'रोहिणी-1' पृथ्वी की कक्षा में 18 जुलाई 1980 को स्थापित हुआ।
1982- भारतीय बॉलीवुड-हॉलीवुड अभिनेत्री, एवं मिस वर्ल्ड 2000 प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को हुआ।
1996- भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना का जन्म 18 जुलाई 1996 को हुआ।
1998- भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी अब्दुल हमीद कैसर का निधन 18 जुलाई 1998 को हुआ।
1999- विश्व के विमानन इतिहास में सर्वाधिक घंटे तक विमान उड़ाने का रिकॉर्ड बनाने वाले एडलोग का निधन 18 जुलाई 1999 को हुआ।
2002- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को 18 जुलाई 2002 में देश के 12वें राष्ट्रपति के रूप में चुना गया।
2002- सड़कों के सुधार पर विस्तार के लिए, एशियाई विकास बैंक ने 18 जुलाई 2002 में छत्तीसगढ़ को 20 करोड़ डॉलर की सहायता मंजूर की।
2003- वाई. वेणुगोपाल रेड्डी 18 जुलाई 2003 को रिजर्व बैंक के नये गर्वनर बने।
2005- मनमोहन-बुश वार्ता के बाद अमेरिकी प्रशासन ने 18 जुलाई 2005 में भारत को परमाणु ऊर्जा और उच्च प्रौद्योगिकी विषयक आपूर्ति पर लगाये गए प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया।
2007- भारत, पाकिस्तान और मैक्सिको में हरित क्रान्ति के जनक कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग को 18 जुलाई 2007 में क्रांग्रेसनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
2008- भारतीय मूल के सलमान रुश्दी ने 18 जुलाई 2008 में प्रमोशन टूर के दौरान 57 मिनट में एक हज़ार पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकॉर्ड बनाया।
2012- बॉलीवुड फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता राजेश खन्ना का निधन 18 जुलाई 2012 को हुआ।
2016- हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मुबारक बेगम का निधन 18 जुलाई 2016 को हुआ।
2017- भारतीय कवि, संस्मरणकार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा सहृदय समीक्षक अजित शंकर चौधरी का निधन 18 जुलाई 2017 को हुआ।

---------------------------------------

तीन राशियों को व्यापार में मनोवांछित फल

मेष राशिः समय रहते कार्यों को पूर्ण करें। लम्बे समय से भूमि संबंधी कार्य रुके हुए हैं, उसके प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं। समय रहते कार्रवाई करें। अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशिः दिन की शुरुआत में आलस्य के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। लेनदेन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश से लाभ संभव।


मिथुन राशिः कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा। समय अपने पराये की पहचान करा देगा। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन आएगा। वाहन सुख संभव। यात्रा हो सकती है।

कर्क राशिः आप की चंचलता के चलते संबंध कमजोर होंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझें, उसके प्रति समर्पित रहें तो ही आप सफल होंगे। शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।

सिंह राशिः समय की अनुकूलता का आभास होगा। परिवारजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। जमीन जायदाद से संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। शुक्रवार को आपका न्याय पक्ष मजबूत होगा।

कन्या राशिः किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

तुला राशिः कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए अपने कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराएं, इससे लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।

वृश्चिक राशिः मांगलिक कार्यों में खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रिश्तों में दरार आ सकती है।

धनु राशिः आज पारिवारिक सौहार्द्र बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में परिवर्तन के योग हैं। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।

मकर राशिः सितारे संकेत कर रहे हैं कि आप अपने प्रोफेशन से आप नाखुश हैं, समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल बनेगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

कुंभ राशिः अपने सहकर्मियों से बातो में नरमी लाएं। आज विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।

मीन राशिः आज के दिन आपका हितकारी समय चल रहा है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। मीन राशि के जातकों के महत्वपूर्ण अनुबंध आज हो सकते हैं। नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे। समय पर कार्य करना सीखें।

---------------------------------------

अपने लक्ष्य को पाने के लिए हर रोज कुछ न कुछ प्रयास जरूर करो, एक दिन आप उस लक्ष्य को जरूर पाओगे।

--------------------------------------

यह भी पढ़ें- 17 जुलाई की बड़ी खबरें, मौसम का हाल, राशिफल, इतिहास