
आज की बड़ी खबरें जिन पर रहेगी नजर
Today's Events in India World 2 August 2023: आज बुधवार 2 अगस्त 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा की तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी। आर्टिकल 370 पर सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, हर रोज 5 जजों की संविधान पीठ बैठेगी। नूंह हिंसा पर आज शाम 4 बजे मानेसर के भीसम दास मंदिर में महापंचायत बुलाई गई। हरियाणा के नूंह में हिंसा की वजह से आज सस्पेंड रहेंगी इंटरनेट सेवाएं। पत्रिका की डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की बड़ी खबरों के बारे में-
इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
देशभर के अधिकांश राज्यों में बारिश का दौर जारी है। कई राज्यों में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान साफ रहने वाला है। आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यूपी और बिहार में भी सात अगस्त तक बारिश होने की संभावना है। यूपी में पूरब से पश्चिम तक गरज और चमक के साथ बारिश के साथ बिजली गिरने के आसार है। वहीं उत्तराखंड में आज तेज बिजली चमकने और भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो अगस्त, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में दो और तीन अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
-----------------------------------------
2 August History
1714- स्टीम इंजन के आविष्कारक डेनिस पापेन का निधन 2 अगस्त 1714 को हुआ।
1858- ब्रिटिश सरकार ने 2 अगस्त 1858 में गवर्मेंट ऑफ इंडिया एक्ट पारित किया।
1861- भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक और रसायन विज्ञान के जनक कहे जाने वाले प्रफुल्ल चंद्र राय का जन्म 2 अगस्त 1861 को हुआ।
1877- मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रवि शंकर शुक्ल का जन्म 2 अगस्त 1877 को हुआ।
1878- भारत के राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगे' के अभिकल्पक पिंगलि वेंकय्या का जन्म 2 अगस्त 1878 को हुआ।
1884- रोमुलो गालेगास का जन्म 2 अगस्त 1884 को हुआ।
1922- भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक जी.पी. बिड़ला का जन्म 2 अगस्त 1922 को हुआ।
1931- जाने माने कवि एवं गीतकार उमाकांत मालवीय का जन्म 2 अगस्त 1931 को हुआ।
1935- ब्रिटिश सरकार ने 2 अगस्त 1935 में भारत सरकार अधिनियम पारित कर बर्मा और अदन को भारत से अलग किया।
1939- विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने 2 अगस्त 1939 में परमाणु हथियार अनुसंधान कार्यक्रम शुरू करने के लिए राष्ट्रपति रूजवेल्ट को पत्र लिखा।
1955- 11वीं और 12वीं लोकसभा के सदस्य धीरेन्द्र अग्रवाल का जन्म 2 अगस्त 1955 को हुआ।
1956- गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को हुआ।
1958- पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरशद अयूब का जन्म 2 अगस्त 1958 को हुआ।
1966- भारतीय क्रिकेटर एम.वी.श्रीधर का जन्म 2 अगस्त 1966 को हुआ।
1970- पश्चिम भारतीय क्रिकेटर फिलो वालेस का जन्म 2 अगस्त 1970 को हुआ।
1970- 2 अगस्त 1970 को भारत की पहली महिला राजदूत सी बेलियप्पा मुतम्मा बनीं, जिन्हें हंगरी का राजदूत बनाया गया।
1979- हिंदी चलचित्र अभिनेता, गायक, (दहेज) करन दीवान का निधन 2 अगस्त 1979 को हुआ।
1980- पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार रामकिंकर बैज का निधन 2 अगस्त 1980 को हुआ।
1987- विश्वनाथ आनंद 2 अगस्त 1987 को विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले एशियाई बने।
2009- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा गुजरात के मनोनीत राज्यपाल देवेन्द्र नाथ द्विवेदी का निधन 2 अगस्त 2009 में हुआ।
2010- भारतीय सिनेमा के अभिनेता कमल कपूर का निधन 2 अगस्त 2010 को हुआ।
---------------------------------
Thought of the day
दो राहों पर खड़े रहने से अच्छा है,
एक रास्ते को चुनो और दूर तक बस उसी पर चलते जाओ।
---------------------------------------
Updated on:
02 Aug 2023 08:07 am
Published on:
02 Aug 2023 08:00 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
