15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई, राजस्थान से मणिपुर तक हिली धरती… आज की बड़ी खबरें जिन पर होगी नजर

Today's Events: पत्रिका के डेली न्यूज अपडेट में आपका स्वागत है। इस स्पेशल सेगमेंट में हम आपको बताएंगे आज की उन सभी बड़ी खबरों में बारे में जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी।

2 min read
Google source verification
आज की बड़ी खबरें जिन पर होगी नजर

आज की बड़ी खबरें जिन पर होगी नजर

Today's Events in India-World 21 July 2023: आज शुक्रवार 21 जुलाई 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी। 'मोदी सरनेम' मामल में गुजरात HC के आदेश के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर सुपीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। प्रियंका गांधी आज ग्वालियर के मेला ग्राउंड में रैली को संबोधित करेंगी। मणिपुर हैवानियत मामले में अब तक 4 आरोपियों गिरफ्तार किया गया। पत्रिका की डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की बड़ी खबरों के बारे में-

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

बीते दिनों से दिल्ली समेत देशभर के कई राज्यों में बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों भी भारी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

---------------------------------------

21 July History

1658- औरंगजेब ने 21 जुलाई 1658 में अपने अनौपचारिक राज्याभिषेक का जश्न मनाया।
1816- अंग्रेजी समाचार एजेंसी राइटर के संस्थापक जूलियस राइटर का जन्म 21 जुलाई 1816 को हुआ।
1883- कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थियेटर हाॉल स्टार थियेटर की शुरुआत 21 जुलाई 1883 में हुई।
1911- ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित और प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार उमाशंकर जोशी का जन्म 21 जुलाई 1911 को हुआ।
1920- श्री रामकृष्ण परमहंस की धर्मपत्नी शारदा मां का निधन 21 जुलाई 1920 को हुआ।
1930- मशहूर फ़िल्मी गीतकार आनंद बख्शी का जन्म 21 जुलाई 1930 को हुआ।
1947- भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी चेतन चौहान का जन्म 21 जुलाई 1947 को हुआ।
1947- संविधान ने 11 जुलाई 1947 में राष्ट्रीय ध्वज को अंगीकृत किया।
1951- भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी चंदू बोर्डे का जन्म 21 जुलाई 1951 को हुआ।
1951- भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी चेतन चौहान का जन्म 21 जुलाई 1951 को हुआ।
1962- भारत चीन के बीच सीमा पर 21 जुलाई 1962 में युद्ध हुआ।
1963- काशी विद्यापीठ को 21 जुलाई 1963 में विश्वविद्यालय का दर्जा मिला।
2001- प्रसिद्ध तमिल अभिनेता शिवाजी गणेशन का निधन 21 जुलाई 2001 को हुआ।
2007- 21 जुलाई 2007 को प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।
2009-'भारतीय शास्त्रीय संगीत'की प्रसिद्ध गायिका गंगूबाई हंगल का निधन 21 जुलाई 2009 में हुआ।

---------------------------------------

लेकिन अनुभव कभी गलत नही होते।

--------------------------------------