16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देशभर में 44 जगहों पर लगेगा रोजगार मेला, अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे… आज की बड़ी खबरें जिन पर होगी नजर

Today's Events: पत्रिका के डेली न्यूज अपडेट में आपका स्वागत है। इस स्पेशल सेगमेंट में हम आपको बताएंगे आज की उन सभी बड़ी खबरों में बारे में जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी।

3 min read
Google source verification
22_july_2023.jpg

Today's Events in India-World 22 July 2023: आज शनिवार 22 जुलाई 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी। देशभर में आज 44 जगहों पर रोजगार मेला लगेगा, PM मोदी 70 हजार से ज्यादा लोगों को नियुक्ति बांटेंगे। गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे। विनेश और बजरंग को ट्रायल में मिली छूट पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में फैसला आएगा। अजित पवार गुट आज से 31 जुलाई तक अजित उत्सव मनाएगा। पत्रिका की डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की बड़ी खबरों के बारे में-

जिन पर होगी नजर

- आज देशभर में 44 जगहों पर लगेगा रोजगार मेला, PM मोदी 70 हजार से ज्यादा लोगों को बांटेंगे नियुक्ति

- गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे

- विनेश और बजरंग को ट्रायल में मिली छूट पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में फैसला

- अजित पवार गुट आज से 31 जुलाई तक मनाएगा अजित उत्सव

- उत्तराखंड के मुख्य सचिव सुखबीर संधू को मिला छह महीने का कार्यकाल विस्तार

- छत्तीसगढ़: कांग्रेस सरकार भाजपा द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव से बची

- छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस जारी

- यूपी के बांदा में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

- मुजफ्फरपुर में देर रात वकील के घर में घुस कर ताबड़तोड़ गोलीबारी, 2 की मौत

- दिल्ली के निहाल विहार इलाके में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

- J&K: रामबन में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

- दिल्ली मेट्रो: रविवार को ब्लू लाइन पर मेंटेनेंस वर्क, कुछ घंटे प्रभावित रहेंगी सेवाएं

- Test Match: भारत की पहली पारी 438 के जवाब में वेस्टइंडीज ने स्टंप्स तक 1 विकेट पर 86 रन बनाए

- क्लासिफाइड डाक्यूमेंट्स केस में डोनाल्ड ट्रंप का मुकदमा अगले साल 20 मई से शुरू होगा

- उत्तर कोरिया ने चीन और कोरियाई प्रायद्वीप के बीच येलो सी में कई क्रूज मिसाइलें दागीं

---------------------------------------


आज का कार्टून

इन राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी

मानसून के चलते देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल के अलग-अलग हिस्सों में तूफानी बारिश होने की संभावना है।

---------------------------------------

22 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

— राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस
— राष्ट्रीय आम दिवस

---------------------------------------

Thought of the day

अनुमान अक्सर गलत हो जाते है,
लेकिन अनुभव कभी गलत नही होते।

--------------------------------------

यह भी पढ़ें- 21 जुलाई की बड़ी खबरें, मौसम का हाल, राशिफल, इतिहास