
आज की बड़ी खबरें जिन पर होगी नजर
Today's Events in India World 23 July 2023: आज रविवार 23 जुलाई 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी।राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक आज, प्लानिंग को लेकर चर्चा होगी। मणिपुर की घटना के विरोध में गुजरात में आदिवासियों ने आज बंद बुलाया। सीएम योगी आज गोरखपुर में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का उद्घाटन करेंगे। गुजरात के जूनागढ़ में भारी बारिश, कई इलाकों में पानी भर गया। मणिपुर के चुराचांदपुर में फिर भड़की हिंसा, दो समुदायों के बीच फायरिंग हुई। पत्रिका की डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की बड़ी खबरों के बारे में-
जिन पर होगी नजर
- राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक आज, प्लानिंग को लेकर होगी चर्चा
- मणिपुर की घटना के विरोध में गुजरात में आदिवासियों ने आज बुलाया बंद
- UP: सीएम योगी आज गोरखपुर में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का करेंगे उद्घाटन
- गुजरात के जूनागढ़ में भारी बारिश, कई इलाकों में भरा पानी
- मणिपुर: चुराचांदपुर में फिर भड़की हिंसा, दो समुदायों के बीच हुई फायरिंग
- दिल्ली: डेंगू नियंत्रण कर्मियों की चेतावनी- मांगें नहीं मानी तो 31 जुलाई से करेंगे हड़ताल
- दिल्ली में यमुना का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान के ऊपर पहुंचा
- J-K: अखनूर में भारी बारिश, चिनाब में आई बाढ़, 105 लोगों को रेस्क्यू किया गया
- कर्नाटक में खत्म नहीं हो रहीं कांग्रेस सरकार की मुश्किलें! पार्टी नेता ने खोल दिया सिद्धारमैया के खिलाफ मोर्चा
- देश में दूसरे सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले बने नवीन पटनायक
- अमित शाह की मीटिंग से नक्सलियों में खौफ, लिखा- हमें खत्म कर देगी सरकार
- रूस: मॉस्को के मॉल में गर्म पानी का पाइप फटने से 4 की मौत
---------------------------------------
गुजरात में भारी बारिश का 'तांडव', 4 लोगों की मौत
गुजरात में इन दिनों भारी बारिश का दौर जारी है। गुजरात के दक्षिण और सौराष्ट्र क्षेत्रों के कई जिलों में शनिवार (22 जुलाई) को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई, जिसके चलते शहरी इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। बारिश की अलग अलग घटना में चार लोगों की मौत हो गई।
---------------------------------------
23 July History
1555: सरहिंद में सिकन्दर सूरी को हराकर मुगल शासक हुमायूं दिल्ली पहुंचा था।
1856: गणितज्ञ, दार्शनिक और राष्ट्रवादी बाल गंगाधर तिलक का जन्म हुआ।
1877: हवाई में पहली टेलिफोन और टेलिग्राफ लाईन बिछाई गई।
1881: अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक संघ ने खेल परिसंघ की स्थापना की।
1898: ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार ताराशंकर बंदोपाध्याय का जन्म हुआ था।
1903: मोटर कंपनी फोर्ड ने अपनी पहली कार बेची थी।
1920: ब्रिटेन के कब्जे वाले पूर्वी अफ्रीका का नामकरण केन्या किया गया और इसे ब्रिटिश उपनिवेश बना दिया गया।
1932: भारतीय अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक महमूद का निधन हुआ था।
2001: मेघावती सुकर्णोपुत्री इंडोनेशिया की राष्ट्रपति बनीं थी।
2005: मिस्र के शर्म-अल-शेख के रिजॉर्ट में हुए बम धमाकों में 88 लोग मारे गए थे।
2012: इराक में सिलसिलेवार हमलों में 103 लोग मारे गए।
2012: स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका का लक्ष्मी सहगल निधन।
2016: भारत में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर एस. एच. रज़ा का निधन।
---------------------------------------
Thought of the day
अगर आप किसी हारे हुए की सलाह, जीतने वाली का अनुभव और
अपना फैसला खुद लोगे तो ज़िन्दगी में हमेशा आगे बढ़ोगे।
--------------------------------------
यह भी पढ़ें- 22 जुलाई की बड़ी खबरें, मौसम का हाल, राशिफल, इतिहास
Published on:
23 Jul 2023 07:53 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
