17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमित शाह गिनाएंगे मोदी सरकार की उपलब्धियां, समीर वानखेड़े से CBI करेगी पूछताछ … सहित देश-दुनिया की आज की बड़ी खबरें

Today's Major Events: Patrika के डेली न्यूज अपडेट में आपका स्वागत है। इस स्पेशल सेगमेंट में हम आपको आज की उन सभी बड़ी खबरों में बारे में बताएंगे, जिन पर पूरे देश-दुनिया की नजर होगी।

3 min read
Google source verification
amit shah

amit shah

24 May 2023 Major Events and Updates : आज बुधवार 24 मई 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर होगी। सुबह-सुबह की इस पत्रिका डेली बुलेटिन में आइए जानते हैं आज की उन प्रस्तावित घटनाओं के बारे में जिनपर पूरे देश की नजर होगी। आजादी के अमृत महोत्सव पर गृह मंत्री अमित शाह आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। अमित शाह प्रेस कांफ्रेंस कर मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। ममता बनर्जी के बाद अब सीएम केजरीवाल उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे। आइए एक नजर में देंखे आज की बड़ी खबरें-


आज की देश-दुनिया की बड़ी खबरें

- आजादी के अमृत महोत्सव पर गृह मंत्री अमित शाह आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
- अमित शाह प्रेस कांफ्रेंस कर मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे।
- असम और मेघालय के मुख्यमंत्री आज सीमा विवाद पर चर्चा करेंगे।
- राहुल गांधी को नए पासपोर्ट के लिए कोर्ट के NOC की जरूरत, आज सुनवाई।
- दिल्ली बनाम केंद्र सरकार का अध्यादेश विवाद: अरविंद केजरीवाल आज उद्धव ठाकरे से मिलेंगे।
- समीर वानखेड़े से आज CBI पूछताछ करेगी।
- IPL: एलिमिनेटर मैच आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा।

आज के मौसम का हाल

भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को जल्द ही बारिश की फुहारें बड़ी राहत दे सकती हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों के लिए तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और राजस्थान से लेकर यूपी-बिहार तक उत्तर पश्चिमी राज्यों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित बाल्टिस्तान के अधिकांश हिस्सों में खास तौर से मूसलाधार बारिश हो सकती है।


अब जानिए आज का राशिफल

मेष : पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार अपने विचारों पर अंकुश रखें। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। कुसंगति से बचें। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।

वृषभ: आप के किए कार्य से लोग प्रभावित होंगे। भय, चिंता और तनाव होगा। जोखिम न लें, चोट-दुर्घटना, चोरी आदि से हानि की आशंका है। हनुमानजी महाराज को चोला अर्पण करें, कार्य सिद्ध होंगे।

मिथुन: कार्यस्थल पर अकारण तनाव संभव है, यात्रा सफल रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। धनागम होगा। अस्वस्थता रह सकती है। राजकार्य से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।

कर्क: लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज खत्म होंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। सम्मान बढ़ेगा। निवेश आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। मन में किसी प्रकार का संकोच है। इससे निपटें।

सिंह : बुधवार को सिंह राशि के जातकों को अपनी आदतों को बदलने की जरूरत पड़ेगी। परिजनों का साथ मन को आनंद देगा। हानि से बचें, जोखिम न उठाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा से लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

कन्या: अनजाने में हुई गलती परेशान करेगी। व्यवसाय में जोखिम न लें। व्यय वृद्धि होगी। चोरी-चोट विवाद से हानि संभव है। अपेक्षा न करें। संयम से काम करें। पिता के साथ विवाद संभव है।

तुला : दिन की शुरुआत प्रसन्नतापूर्वक होगी। रूका हुआ धन मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। निवेश आदि मनोनुकूल रहेंगे। भय-चिंता सताएंगे। बुधवार को आप कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

वृश्चिक: व्यवसाय में विरोधी सक्रिय रहेंगे। दिनचर्या में बदलाव रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यशैली में बदलाव से लाभ बढ़ेगा। धन कोष में वृद्धि होगी। आज के दिन माता के स्वास्थ्य में बदलाव होगा।

धनु: बुधवार राशिफल संकेत कर रहा है कि गृह क्लेश को टालने की जरूरत है। अपने आप को बदलें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। तंत्र-मंत्र में रूचि रहेगी। तीर्थाटन संभव है। धनप्राप्ति होगी। न्याय पक्ष उत्तम है।

मकर : प्रेम प्रसंग में सफलता के योग हैं। अग्नि, वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। कुसंगति हानि पहुंचाएगी, जोखिम न लें। पं. चंदन श्याम नारायण का कहना है कि पुराना रोग फिर उभर सकता है।

कुंभ: मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। अस्वस्थता रहेगी। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। प्रतियोगिता में सफल होंगे। वाहन सुख होगा। संतान सुख संभव है।

मीनः धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। संपत्ति के कार्यों से लाभ होगा। उन्नति होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। आज के दिन संतान सुख संभव है।