
pm modi
28 May 2023 Major Events and Updates: आज रविवार 28 मई 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर होगी। सुबह-सुबह की पत्रिका डेली बुलेटिन में आइए जानते हैं आज की उन प्रस्तावित घटनाओं के बारे में जिनपर पूरे देश-दुनिया की नजर होगी। आज पीएम मोदी देश की नई संसद का उद्घाटन करेंगे। कई विपक्षी दलों ने बहिष्कार का ऐलान किया है। जंतर-मंतर पर धरना दे रहीं पहलवान आज नए संसद भवन के सामने महिला महापंचायत करेंगी। पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का आज 101वां एपिसोड प्रसारित होगा। IPL 2023 के फाइनल मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स की टक्कर होगी। आइए एक नजर में देंखे आज की बड़ी खबरें-
अब जानिए आज के मौसम का हाल
देश की राजधानी दिल्ली सहित इसके आसपास के इलाकों में आज भी दूसरे दिन कई जगह हल्की बारिश हुई। दिल्ली के कई इलाके, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में बारिश जारी है। राजस्थान में आज तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित बाल्टिस्तान के अधिकांश हिस्सों में खास तौर से मूसलाधार बारिश हो सकती है।
अब जानिए आज का राशिफल
मेषः रविवार को मेष राशि के जातकों को समय की अनुकूलता का आभास होगा, लंबे समय से जिससे मिलने का प्रयास आप कर रहे थे, उनसे आज भेंट होगी। आध्यात्मिक लाभ होगा, धर्म कर्म में व्यस्त रहेंगे।
शुभ अंकः 4. रंगः पीला
वृषभः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार आप लापरवाही के चलते हाथ आए अवसर गंवा सकते हैं। रिश्तों की अहमियत समझें, राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल बनेगा। परिवार में आप की बातों को महत्व मिलेगा।
शुभ अंकः 1. रंगः हरा
मिथुनः संबंधों में अधिक घनिष्ठता आएगी, इससे विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक लाभ होगा, व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। साज-सज्जा पर खर्च होगा। किसी व्यक्ति विशेष के सहयोग से कार्य होंगे।
शुभ अंकः 9. रंगः नारंगी
कर्कः समय का सदुपयोग करें, जल्दबाजी न करें। अपनी स्थिति को समझें और काम करें। आर्थिक मामले यथावत रहेंगे, भाइयों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। व्यापार विस्तार का योग बन रहा है।
शुभ अंकः 2, रंगः हरा
सिंहः बिना सोचे समझें काम न करें, किसी काम को करने के पूर्व उसकी रणनीति तय करें, विवादों से बचें। आवास-निवास की समस्या का निदान होगा। किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं।
शुभ अंकः 5, रंगः पीला
कन्याः मांगलिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। नए दोस्त बनेंगे, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा होगी, संतान के कार्यों से चिंता होगी। जिद न करें, बड़ों की सुनें और उनके अनुभव का लाभ लें।
शुभ अंकः 4, रंगः हरा
तुलाः व्यापार पर ध्यान दें, फालतू कार्य को समय न दें, अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। आजीविका के लिए यात्रा होगी। फंसा हुआ कर्ज मिल सकता है। अजनबी लोगों से संबंध मजबूत होंगे।
शुभ अंकः 8, रंगः आसमानी
वृश्चिकः समय रहते जरूरी कागजों को संभाल कर रख लें, लोग आप की तरफ आकर्षित होंगे। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी, कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। रविवार को वृश्चिक राशि वालों की धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।
शुभ अंकः 5, रंगः क्रीम
धनुः संचित धन का सदुपयोग होगा। रविवार को दिन धनु राशि वालों को पूर्व में किए निवेश से लाभ होगा, पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। संत सानिध्य मिलेगा, किसी से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।
शुभ अंकः 2, रंगः नारंगी
मकरः कार्य करने की पद्धति में बदलाव लाना होगा, तभी कार्य पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में नादानी न करें, आलस्य की अधिकता रहेगी। बड़ों का अनुभव आगे बढ़ने में मददगार बनेगा। बहनों का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंकः 9, रंगः गुलाबी
कुंभः यह समय आपके लिए शुभ है, उसका का भरपूर लाभ लें, रविवार को आजीविका में वृद्धि होगी। सामाजिक उन्नति होगी, समय रह्ते जरूरी कार्य पूरे करें, आलस्य की अधिकता से कार्य अधूरे रहेंगे।
शुभ अंकः 7, रंगः पीला
मीन : दिन की उपयोगिता को समझें, ईमानदारी से कार्य करें, उन्नति होगी पुराने विवाद उपज सकते हैं, धार्मिक आयोजनों में धन लगेगा। धन संचय में वृद्धि होगी, मकान दुकान से सम्बंधित समस्या दूर होगी।
शुभ अंकः 8, रंगः भूरा
Published on:
28 May 2023 07:37 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
