14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली सेवा बिल राज्यसभा में होगा पेश, मणिपुर हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई… आज की बड़ी खबरें जिन पर होगी नजर

Today's Events: पत्रिका के डेली न्यूज अपडेट में आपका स्वागत है। इस स्पेशल सेगमेंट में हम आपको बताएंगे आज की उन सभी बड़ी खबरों में बारे में जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी।

2 min read
Google source verification
,

,

Today's Events in India World 7 August 2023: आज सोमवार 7 अगस्त 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की सष्टमी तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी। दिल्ली सेवा बिल आज राज्यसभा में होगा पेश। गृह मंत्री अमित शाह ये बिल पेश करेंगे। ये बिल लोकसभा में 3 अगस्त को पास हो चुका है। मणिपुर हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई। टेरर फंडिंग मामले में यासीन मलिक को वर्चुअली पेश करने की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई। UP विधानमंडल का मानसून सत्र आज से, पहले दिन हंगामे के आसार है।पत्रिका की डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की बड़ी खबरों के बारे में-

यहां भारी बारिश का अलर्ट

अगले 4 से 5 दिनों में उत्तराखंड, उत्तरी उत्तर प्रदेश, बिहार, सब हिमालय पश्चिमी बंगाल, सिक्किम में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम में भी अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना है।

------------------------------------

7 August History

1871- प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार अवनीन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म 7 अगस्त 1871 को हुआ।

1904- भारत के प्रसिद्ध विद्वान वासुदेव शरण अग्रवाल का जन्म 7 अगस्त 1904 को हुआ।

1905- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 7 अगस्त 1905 में ब्रिटिश वस्तुओं का बहिष्कार किया।

1925- प्रसिद्ध भारतीय कृषि वैज्ञानिक एम. एस. स्वामीनाथन का जन्म 7 अगस्त 1925 को हुआ।

1941- भारतीय लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ ठाकुर का निधन 7 अगस्त 1941 को हुआ।

1976- चौथी लोकसभा के सदस्य पी. सी. अदिचन का निधन 7 अगस्त 1976 को हुआ।

1944- 51 फीट लंबाई, 8 फीट ऊंचाई और पांच टन के वजन वाले पहले इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर का निर्माण 7 अगस्त 1944 को हुआ।

1947- 7 अगस्त 1947 में मुंबई नगर निगम को बिजली और परिवहन व्यस्था औपचारिक रूप से हस्तांतरित हुई।

1985- 7 अगस्त 1985 को विश्व अमेचर बिलियड्र्स चैंपियनशिप जीतने वाले तीसरे भारतीय गीत सेठी बने।

2009- हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार गुलशन बावरा का निधन 7 अगस्त 2009 को हुआ।

2018- तमिलनाडु राजनीती के भीष्‍म पितामह एम करुणानिधि का निधन 7 अगस्त 2018 को हुआ।

---------------------------------

Thought of the day

जिन्दगी का हर एक छोटा हिस्सा ही हमारी जिदंगी की सफ़लता का बड़ा हिस्सा होता है।

------------------------------------