15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक टैक्सी बैन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा… आज की बड़ी खबरें जिन पर रहेगी नजर

Today's Events : Patrika के डेली न्यूज अपडेट में आपका स्वागत है। इस स्पेशल सेगमेंट में हम आपको बताएंगे आज की उन सभी बड़ी खबरों में बारे में जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी।

3 min read
Google source verification
supreme_court.jpg

Today's Events in India-World 9 June 2023 : आज शुक्रवार 9 जून 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज आषाढ़ मास के कृ्ष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी। दिल्ली सरकार बनाम रैपिडो पर मामले मे आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई। आजम खान की डिग्री वाले मामले पर आज सुनवाई होगी। नोएडा से लेकर लखनऊ तक कई जगह पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ें तो कुछ जगह राहत मिली। केरल में दस्तक के बाद दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले हफ्ते तक इसके उत्तर भारत पहुंचने की उम्मीद है। पत्रिका की डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की बड़ी खबरों के बारे में-

अपने शहर में चेक करें फ्यूल रेट्स
देश में शहर के हिसाब से पेट्रोल-डीजल की कीमत चेक करने के लिए आप एसएमएस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।
- इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर
- एचपीसीएल के ग्राहक HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर
- बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर मैसेज कर सकते हैं।

9 जून 2023 कैसा रहेगा आपके लिए, जानें यहां -

मेष: संतान के विवाह के लिए आए प्रस्ताव पर गहन विचार करें, फिर उन्हें जवाब दें। आपका दिन कुछ भिन्न तरीके से बीतेगा। स्वयं के लिए आप समय निकाल पाएंगे। मित्रों से वार्तालाप का सुख मिलेगा।

वृषभ : अपने लोगों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। नए संपर्क बनेंगे। आप के लिए आर्थिक लाभ का दिन है। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा, जो कि आपके मन को प्रसन्न रखेगा।

मिथुन : कारोबार विस्तार के योग हैं। पितृ कार्य में समय बीतेगा। मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रहेगा। ऐसी मनोदशा में आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगे। आज कोई भी महत्त्वपूर्ण कार्य न करें क्योंकि आज भाग्य साथ नहीं देगा।

कर्क : स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अपने पुराने विचारों को त्यागें। आज आप के स्वभाव में प्रेम दिखेगा। इस कारण मानसिक रूप से व्याकुलता का अनुभव होगा। संतान की भावनाओं को समझें, उन्हें खूब स्नेह करें।

सिंह : किसी की बुराई न करें। पहले ही संबंध कमजोर हैं और कमजोर न करें। शुक्रवार का दिन आपके लिए मध्यम है। अपना व्यवहार सुधारें और अपनी बात पर कायम रहें। सम्पति लाभ संभव है।

कन्याः परिवार के लोग आप को गलत साबित करने में लगे हैं। भाइयों द्वारा सहयोग न मिलने से दुखी रहेंगे। वाहन सुख मिलेगा। कार्यस्थल पर कार्य सुचारू रूप से चलेंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

तुलाः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार आप की कार्यशैली में आए परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। आज का दिन शुभ फलदायक है। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्तियों में शुक्रवार को वृद्धि होगी।

वृश्चिक : कई अनुभव आज काम आने वाले हैं, आज का दिन शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के साथ बीतेगा। इस दौरान आपकी व्यग्रता सामने आएगी। वृश्चिक राशि वालों के लिए शारीरिक कष्ट, विशेषकर आंखों में पीड़ा होने की संभावना है।

धनु : आप द्वारा कोई परमार्थिक कार्य होने वाला है। आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। शुक्रवार के दिन आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ भी होगा।

मकर: पं. व्यास के अनुसार दूसरों की निंदा से बचें, आपके व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा। शुक्रवार को बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे।

कुम्भ: जो लोग आप की निंदा करते थे, वे आज आप की तारीफ करते नहीं थकेंगे। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सगे-संबंधी के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। किसी महिला मित्र से लाभ होना संभव है।

मीन : आज का राशिफल 9 जून के अनुसार वाहन पर खर्च बढ़ेगा। आज आपको नए कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। भाषा और व्यवहार पर संयम रखना आपके हित में होगा।