31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Year Ender 2023: भारतीयों ने Google पर 2023 में सबसे ज्यादा इन टॉपिक्स को किया सर्च, देखें पूरी लिस्ट

2023 साल के अब सिर्फ दो दिन बचे हुए हैं। ऐसे में लोग इस साल के महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। इसी बीच गूगल ने एक लिस्ट जारी की है जिसमें बताया गया है कि इस साल भारतीयों ने गूगल पर किन विषयों को सबसे अधिक सर्च किया।

2 min read
Google source verification
google_search.jpg

साल 2023 खत्म होने वाला है। गूगल ने इस साल भारत में गूगल सर्च पर लोगों द्वारा सबसे अधिक सर्च किए गए टॉपिक्स को शेयर किया, जिसमें चंद्रयान -3 और चैटजीपीटी इस लिस्ट में टॉप पर हैं। गूगल ने कहा कि चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। जी20 प्रेसीडेंसी ने 'क्या है'? ने सर्च क्वेरी में टॉप किया। लोगों ने कर्नाटक चुनाव परिणामों और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के बारे में सर्च के साथ लोकल डेवलपमेंट्स के बारे में भी जानकारी हासिल की, जबकि इजरायल न्यूज और तुर्की भूकंप के बारे में सवालों के साथ ग्लोबल घटनाओं को सुलझाने की कोशिश की।

भारत में लोगों ने मैथ्यू पेरी, मणिपुर हिंसा और ओडिशा ट्रेन एसिडेंट को भी जमकर सर्च किया। गूगल के टॉप ट्रेंडिंग 'हाउ टू' क्वेश्चन में लोगों ने होम रेमेडी के साथ स्किन और हेयर्स को सन डैमेज से बचाने के तरीकों के बारे में पूछा, जबकि कई लोगों ने अपने आस-पास के जूडियो, जिम, ब्यूटी पार्लर और डर्मेटोलॉजिस्ट को भी सर्च किया।


गूगल पर टॉप-5 सर्च

चंद्रयान-3

कर्नाटक चुनाव परिणाम

इज़राइल समाचार

सतीश कौशिक

बजट 2023

स्पोर्ट्स में सर्च किए गए टॉप-5 इवेंट

इंडियन प्रीमियर लीग

क्रिकेट विश्व कप

एशिया कप

महिला प्रीमियर लीग

एशियाई खेल

2023 में Top-5 What is सर्च

1 What is G20
2 UCC Kya hai (What is UCC)
3 What is Chat GPT
4 Hamas Kya hai (What is Hamas)
5 28 Sep 2023 ko kya hai

बॉलीवुड के ये टॉपिक रहे शीर्ष पर

मनोरंजन जगत से, शाहरुख खान की 'जवान' ने टॉप ट्रेंडिंग लोकल फिल्म सर्च और ग्लोबल लेवल पर टॉप 3 ट्रेंडिंग फिल्म सर्च में अपना दावा पेश किया। 'गदर 2' और 'पठान' ने भी लोकल और वर्ल्डवाइड ट्रेंडिंग फिल्मों के रूप में प्रतिष्ठित स्थान हासिल किया।

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भारत में ट्रेंडिंग लोगों की सूची में सबसे आगे रहीं और उन्हें टॉप ट्रेंडिंग ग्लोबल एक्टर्स की लिस्ट में भी स्थान मिला। टॉप 10 में से 6 के साथ, लोकल ओटीटी कंटेंट ट्रेंडिंग शो पर हावी रही, जिसके कारण 'फर्जी', 'असुर' और राणा नायडू टॉप रैंक पर रहे।

लोगों ने एंटरटेनमेंट मीम्स की एक रेंज के साथ खुद को अभिव्यक्त किया, चाहे वह हास्यप्रद 'भूपेंद्र जोगी' मीम हो, 'सो ब्यूटीफुल सो एलिगेंट' मीम हो, या सर्बियाई-सॉन्ग से प्रेरित 'मोये मोये' मीम हो, जिसमें लोगों को कठिन परिस्थितियों में हास्य ढूंढते देखा गया।