त्रिपुरा चुनावः PM मोदी का लेफ्ट और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- इन्होंने बारी-बारी से लूटा
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रचार अभियान जोर पकड़ चुका है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा में चुनावी रैली को संबोधित किया। त्रिपुरा के राधाकिशोरपुर में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लेफ्ट और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि जिन्होंने सालों साल बारी-बारी से त्रिपुरा को लूटा, वही लोग फिर से साथ आ गए हैं। ये चंदा के लिए आए हैं। आपका भला करने नहीं आए हैं। इसलिए त्रिपुरा के लोगों को लेफ्ट-कांग्रेस की दो धारी तलवार से सतर्क रहना है। पीएम ने आगे कहा कि लेफ्ट और कांग्रेस के शासन में यहां हज़ारों गांव ऐसे थे जहां कभी सड़क ही नहीं पहुंच पाई थी। बीते 5 साल में हमने यहां लगभग 5000 गांवों तक सड़क पहुंचाई है।