
Tripura, Nagaland, Meghalaya Assembly Election Results: Address by PM Modi and JP Nadda at Delhi BJP Headquarters
नार्थ-ईस्ट राज्य त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद त्रिपुरा-नगालैंड में बीजेपी गठबंधन की सरकार बनना तय है। दोनों ही राज्यों में भाजपा गठबंधन को बहुमत हासिल हो चुका है। वहीं मेघायल में BJP और NPP गठबंधन की सरकार बनना भी लगभग तय माना जा रहा है। मेघालय के CM कॉनराड संगमा ने गृहमंत्री अमित शाह को फोन करके सरकार बनाने के लिए BJP से समर्थन मांगा है। जिसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने NPP को समर्थन देने की बात कही है। इसी बीच भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं व नार्थ-ईस्ट के लोगों का अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि नार्थ-ईस्ट जीता अब केरल भी जीतेंगे। इसके साथ ही PM ने BJP कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि दोगुनी ताकत से राष्ट्र निर्माण में जुटे जाए। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि "पूर्वोत्तर चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर मैं अपने कार्यकर्ताओं की ओर से पीएम मोदी जी का स्वागत और बधाई देता हूं। PM मोदी के पूर्वोत्तर को मुख्यधारा में लाने के प्रयासों के कारण ही हम चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर पाए।"
इसके साथ ही नड्डा ने कहा कि "PM मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने करीब 50 बार पूर्वोत्तर का दौरा किया। इससे पता चलता है कि उन्होंने इस क्षेत्र को प्राथमिकता दी और इसे मुख्य धारा में लाने में मदद की। 2014 से पहले पूर्वोत्तर नाकाबंदी, उग्रवाद, आतंकवाद और लक्षित हत्याओं के लिए जाना जाता था। हालांकि अब पूर्वोत्तर की तकदीर और तस्वीर बदल चुकी है। आज पूर्वोत्तर शांति और स्थिरता के लिए जाना जाता है।"
पूर्वोत्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की दोगुनी मेहनत
भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि "बीते सालों में भाजपा मुख्यालय ऐसे अनेक अवसरों का साक्षी बना है, आज हमारे लिए जनता को विनम्रता से नमन करने का एक और अवसर आया है। मैं त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड की जनता का सिर झुकाकर आभार व्यक्त करता हूं। इन राज्यों की जनता ने हमारे साथी सहयोगियों को भरपूर आशीर्वाद दिया है। दिल्ली में भाजपा के लिए कार्य करना कठिन नहीं है लेकिन पूर्वोत्तर में हमारे कार्यकर्ताओं ने दोगुनी मेहनत की है, उनके मेहनत की मैं सराहना करता हूं और धन्यवाद करता हूं।"
भाजपा के जीतने का राज क्या है?
विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि "हमारे कुछ शुभचिंतक भी हैं जिन्हें इससे तकलीफ है कि आखिर भाजपा के जीतने का राज क्या है? अभी तक के परिणाम तक मैंने टीवी तो नहीं देखी और यह भी नहीं देखा कि EVM को गाली पड़नी शुरू हुई है या नहीं।"
प्रधानमंत्री ने बताया BJP की जीत का राज
प्रधानमंत्री ने कहा कि कई राजनीतिक विश्लेषक बीजेपी की जीत की वजह समझने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे कुछ शुभचिंतक इसका कारण जानना चाहते हैं, जिसका कारण 'त्रिवेणी' है। इसका अर्थ है तीन धाराओं का मेल। पहली शक्ति है भाजपा सरकारों के कार्य, दूसरी है भाजपा की कार्यशैली और अंतिम है भाजपा के कार्यकर्ता।"
ये चुनाव परिणाम देश-दुनिया के लिए संदेश
पहले त्रिपुरा में ये हाल था कि एक पार्टी के अलावा दूसरी पार्टी का एक झंडा तक नहीं लगाया जा सकता था। अगर किसी ने लगाने की कोशिश की तो उसे लहूलुहान कर दिया जाता था। इस बार इन चुनावों में हमने कितना बड़ा परिवर्तन देखा है। अब हम नई दिशा पर चल पड़ा हुआ पूर्वोत्तर देख रहे हैं। आज के नतीजे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम हैं। आज के चुनाव और इन चुनाव परिणामों में देश के लिए, दुनिया के लिए बहुत सारे संदेश हैं।
कांग्रेस पर प्रधानमंत्री ने साधा निशाना
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि "आज के नतीजों ने पूर्वोत्तर के बारे में कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है। कांग्रेस ने दावा किया कि ये छोटे राज्य हैं और महत्वहीन हैं। यह जनादेश और पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों का अपमान है।" इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे समय में कुछ लोग मोदी की कब्र खोदने में ख्वाहिश कर रहे हैं। लेकिन जहां मौका पड़ता है कमल खिलता ही जा रहा है...खिलता ही जा रहा है। कुछ लोग कट्टर की पहचान में लगे हुए हैं..वो बेइमानी भी कट्टरता से करते हैं। ये कट्टर लोग कहते हैं- मर जा मोदी...मर जा मोदी...देश कह रहा है मत जा मोदी।"
Updated on:
02 Mar 2023 09:16 pm
Published on:
02 Mar 2023 08:39 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
