1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवघर एयरपोर्ट विवाद पर बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया, जांच के बाद सामने आएगी हकीकत, भाजपा सांसदों पर दर्ज है FIR

देवघर एयरपोर्ट के ATC रूम में घुसने और जबरन उड़ान भरने के मामले में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि जांच के बाद हकीकत सामने आ जाएगी। देवघर एयरपोर्ट विवाद मामले में भाजपा सांसदों सहित 9 लोगों पर FIR दर्ज कराया गया है।

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Kumar Tripathi

Sep 04, 2022

truth-will-come-out-after-through-probe-civil-aviation-minister-jyotiraditya-scindia-on-deoghar-airport-row-involving-bjp-mps.jpg

truth will come out after through probe civil aviation minister jyotiraditya scindia on deoghar airport row involving bjp MPs

झारखंड के देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक व विवाद का मामला तूल पकड़ चुका है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी सहित 9 लोगों पर देवघर एयरपोर्ट पर तैनात DSP सुमन आनंद ने FIR दर्ज कराई है, जिसके बाद सांसद निशिकांत दुबे ने भी देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ दिल्ली में देशद्रोह सहित कई धाराओं में FIR दर्ज करवाई है। वहीं इस पूरे विवाद पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि जांच के बाद हकीकत सामने आ जाएगी।

दरअसल पुलिस की ओर से कहा गया है कि देवघर एयरपोर्ट में अभी तक नाइट टेक ऑफ और लैंडिंग की सुविधा शुरू नहीं हुई है। इसके बाद भी बीजेपी सांसदों ने कथित तौर पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) रूम में घुसे और दबाव बनाकर रात में चार्टर्ड प्लेन टेक ऑफ कराया।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेताओं ने देवघर एयरपोर्ट से जबरन भरी उड़ान, FIR के बाद उपायुक्त पर भड़के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, बोले- नहीं हुआ नियम का उल्लंघन


देवघर एयरपोर्ट पर तैनात DSP सुमन आनंद ने FIR दर्ज कराते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) के रूम में घुसने का आरोप लगाया, जिसे उन्होंने 'सुरक्षा मानकों' का उल्लंघन बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ATC पर दबाव बनाकर रात में चार्टर्ड प्लेन टेक ऑफ कराने का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट से जबरन उड़ान भरने का मामला बुधवार 31 अगस्त का है।


इससे पहले बीते दिन 2 सितंबर को देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बीच ट्विटर बार भी हुआ। पहले डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा एयरपोर्ट में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया गया। नाइट टेक ऑफ सुविधा न होने के बाद भी यात्रियों की सुरक्षा को नजर अंदाज करते हुए दबाव बनाकर रात में चार्टर्ड प्लेन टेक ऑफ कराया गया। इसके बाद सांसद निशिकांत दुबे ने इस ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा कि यह एक अपराधी का अंदाज़ है जो ज़बरदस्ती बिना अनुमति के सुरक्षा घेरा तोड़कर घुसता है। इसके साथ ही उन्होंने पूछा आप एयरपोर्ट के अंदर किस हैसियत से गए ? आपको CCTV देखने की इजाज़त किसने दी ? आप मुख्यमंत्री की चमचागिरी करिए व मस्त रहिए।

यह भी पढ़ें: निशिकांत दुबे ने देवघर DC के खिलाफ कराई FIR, राजद्रोह के लगाए आरोप