
Nitin Gadkari : देश में हाईवे नेटवर्क को मजबूत करने के लिए देश में 74 नई सुरंगें बनाई जाएंगी। इस प्रोजेक्ट की लागत करीब एक लाख करोड़ रुपए है। सरकार 15 हजार करोड़ रुपए की लागत से 49 किलोमीटर लंबी 35 सुरंगें पहले ही बना चुकी हैं। अब देश में करीब 273 किलोमीटर की नई सुरंगें बनाने की तैयार है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 40 हजार करोड़ रुपए की लागत से 134 किलोमीटर लंबी 69 के करीब सुरंगें बन रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर, 2020 में अटल टनल का उद्घाटन किया था। 3,200 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस टनल को बनाने में 10 साल लग गया।
गडकरी ने कहा कि सरकार भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसके साथ ही सड़कों पर नागरिकों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। वर्षा, भूस्खलन और बाढ़ से सड़कों को बचाने के लिए लागत प्रभावी स्थायी समाधान की जरूरत है। काम की गुणवत्ता को सुधारने के लिए सुरंग और डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट्स (डीपीआर) बनाने के लिए ज्वाइंट वेंचर में 51 प्रतिशत विदेशी हिस्सेदारी की अनुमति दी है। हमें ऐसे समाधान निकलना है कि गुणवत्ता के साथ समझौता किए बिना प्रोजेक्ट में बेहतर तकनीक उपयोग हो और योजना लागत प्रभावी हो।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अरुणाचल प्रदेश में सेला सुरंग का मार्च में उद्घाटन किया था। इसकी लागत 825 करोड़ रुपए थी। यह 13,000 फीट की ऊंचाई पर बनी दुनिया की सबसे लंबी दो लेन की टनल है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने चीन के साथ उत्तरी सीमाओं को 24 घंटे कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए निमू-पदुम-दारचा रोड पर ट्विन-ट्यूब 4.1 किलोमीटर लंबी शिंकुन ला सुरंग के निर्माण का शुभारंभ किया था।
Updated on:
04 Sept 2024 02:08 pm
Published on:
04 Sept 2024 01:58 pm
