
Vijay(Image-ANI)
Tamil Nadu Election Result: तमिलनाडु चुनाव परिणाम के बाद अब राज्य में सरकार बनाने की कवायद तेज हो चुकी है। 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी TVK 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। लेकिन सरकार बनाने के लिए अभी भी विजय के पास 10 विधायक कम हैं। यही वजह है कि अब सारी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि विजय कब और कैसे सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इस बात की चर्चा थी कि 07 मई को विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। लेकिन अब गुरूवार को विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना काफी कम दिखाई दे रही है। पार्टी अभी बहुमत के लिए जरूरी समर्थन जुटाने में लगी हुई है। राज्यपाल ने फिलहाल सरकार बनाने के लिए विजय के दावे को नंबर पूरे नहीं होने के कारण खारिज कर दिया है।
सरकार बनाने की कवायद के बीच कांग्रेस ने TVK को समर्थन देने का संकेत दिया है। डीएमके गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस के पांच विधायकों ने TVK को समर्थन देने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी छोटे दल या निर्दलीय विधायक विजय के साथ आ सकते हैं।
चुनाव परिणाम के बाद एमके स्टालिन की पार्टी DMK ने चुनाव नतीजे और SIR पर सवाल उठाये हैं। डीएमके नेता TKS Elangovan ने वीवीपैट वेरिफिकेशन की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने SIR प्रोसेस पर भी सवाल उठाये हैं। डीएमके नेता ने दावा किया है कि एमके स्टालिन की हार को लोग मानने को तैयार नहीं है। यह बिलकुल असंभव जैसा है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम इसकी जरूर जांच करेंगे कि चुनाव नतीजों में क्या गलत हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कहा कि DMK, विजय को सरकार बनाने देगी और छह महीने बिना किसी परेशानी के सरकार के कामकाज को देखेगी। स्टालिन ने कहा है कि पार्टी जल्द ही कोई दूसरा चुनाव राज्य में नहीं होने देना चाहती है। सरकार बनने के बाद DMK चाहती है कि वेलफेयर स्कीम राज्य में पहले की तरह चलते रहे। तमिलनाडु चुनाव में इस बार अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने शानदार प्रदर्शन किया। अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है।
Published on:
07 May 2026 09:40 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
