
सुवेंदु अधिकारी के PA की हुई हत्या (Photo-IANS)
Suvendu Adhikari PA Killed: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हिंसा की लगातार खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच बुधवार को भवानीपुर से ममता बनर्जी को हराने वाले बीजेपी प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या हो गई। घटना को लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी ने दावा किया है कि हमलावर ने बेहद करीब से गोली चलाई और पूरा हमला पहले से सुनियोजित लग रहा था।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि जैसे ही चंद्रनाथ की कार मेरी गाड़ी को पार कर आगे बढ़ी, वह अचानक बीच रास्ते में रुक गई। तभी बाइक सवार एक व्यक्ति आया और कार के बाईं ओर से फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर पेशेवर लग रहा था और वारदात को अंजाम देकर तुरंत फरार हो गया।
उन्होंने कहा कि गोली बेहद करीब से चलाई गई थी। मैंने दो राउंड फायरिंग की आवाज सुनी। घटना रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच अस्पताल से लगभग 200-300 मीटर दूर हुई। स्थानीय लोग घायल चंद्रनाथ को अस्पताल लेकर पहुंचे। कार चालक को भी गोली लगी है।
बता दें कि गोली लगने के बाद चंद्रनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें मध्यग्राम के पास अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
वहीं बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने इस घटना के पीछे राजनीतिक साजिश होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि यह भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार का नतीजा हो सकता है। चंद्रनाथ बेहद भरोसेमंद व्यक्ति थे। वह नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय की जिम्मेदारी संभालते थे और कई अहम कार्य देखते थे।
उन्होंने आगे कहा कि इस घटना को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी गुस्सा है। जिस व्यक्ति का किसी विवाद से कोई लेना-देना नहीं था, उसकी हत्या क्यों की गई? जनता में भारी आक्रोश है। हमने शांति बनाए रखने की अपील की है, लेकिन परिवार इंसाफ की मांग जरूर करेगा।
Updated on:
07 May 2026 07:07 am
Published on:
07 May 2026 06:41 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
