7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ममता बनर्जी के इस्तीफा देने से इनकार के बाद कुमार विश्वास ने बताया योद्धा, प्रचंड हमला करते हुए बोले- मर्यादा होना जरूरी

Kumar Vishwas On Mamata Banerjee Resignation: ममता बनर्जी के इस्तीफे वाले बयान पर कवि कुमार विश्वास ने बयान दिया है। कुमार विश्वास ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Kumar Vishwas On Mamata Banerjee Resignation

Kumar Vishwas On Mamata Banerjee Resignation (सोर्स- एक्स)

Kumar Vishwas On Mamata Banerjee Resignation: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस वक्त जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिल रही है। चुनावी नतीजों के बाद राज्य की सत्ता बदल चुकी है और इसी के साथ राजनीतिक बयानबाजी का दौर भी तेज हो गया है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच मशहूर कवि और वक्ता कुमार विश्वास का बयान अचानक चर्चा में आ गया है। उन्होंने एक तरफ ममता बनर्जी को संघर्षशील नेता बताया, वहीं दूसरी तरफ नई सरकार को भी बड़ा मैसेज दे डाला।

बंगाल चुनाव में बड़ा उलटफेर (Kumar Vishwas On Mamata Banerjee Resignation)

बंगाल चुनाव में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला। लंबे समय तक राज्य की राजनीति पर पकड़ बनाए रखने वाली तृणमूल कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, ममता बनर्जी अपनी पारंपरिक सीट से भी जीत दर्ज नहीं कर सकीं। इसके बावजूद उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ने से इनकार कर दिया। इसी फैसले को लेकर देशभर में प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। राजनीतिक दलों से लेकर सामाजिक हस्तियों तक हर कोई अपनी राय रखता नजर आया।

कुमार विश्वास ने क्या कुछ कहा? (Kumar Vishwas On Mamata Banerjee Resignation)

इसी बीच कुमार विश्वास ने मीडिया से बातचीत में लोकतंत्र की मर्यादा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में परंपराओं और नियमों का पालन बेहद जरूरी होता है। उनके मुताबिक सरकार बनाने का अधिकार उसी दल को मिलेगा जिसके पास बहुमत होगा। उन्होंने इशारों में ये भी कहा कि केवल किसी पद को छोड़ने से मना कर देना काफी नहीं होता, संवैधानिक प्रक्रिया अपने हिसाब से चलती है।

ममता बनर्जी के संघर्षों का किया जिक्र

हालांकि कुमार विश्वास ने अपने बयान में ममता बनर्जी के संघर्षों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ममता लंबे समय तक राजनीतिक लड़ाइयों का सामना करती रही हैं और उन्होंने कई कठिन परिस्थितियों में खुद को साबित किया है। कुमार विश्वास के मुताबिक, ममता ने जिन विचारधाराओं और ताकतों के खिलाफ कभी लड़ाई लड़ी थी, बाद में वही लोग उनकी पार्टी का हिस्सा बन गए। इसी कारण उनकी राजनीति की दिशा भी बदलती चली गई।

नई सरकार को कुमार विश्वास की चेतावनी

राजनीतिक बयान के साथ-साथ कुमार विश्वास ने नई सरकार को भी चेतावनी भरा सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद यह ध्यान रखना जरूरी है कि अवसरवादी लोग केवल सत्ता के लिए दल न बदलें। उनके मुताबिक अगर पुराने राजनीतिक ढांचे के लोग सिर्फ अपना चोला बदलकर नई व्यवस्था में शामिल हो जाएंगे, तो बंगाल की समस्याएं खत्म नहीं होंगी। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।