7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थलापति विजय की जीती हुई सीट से अब चुनाव लड़ेंगी तृषा कृष्णन? TVK के नेताओं के बीच चर्चा हुई तेज

Trisha Krishnan Politics Entry After Thalapathy Vijay: तमिलनाडु में ऐतिहासिक आंकड़े लाने के बाद थलापति विजय अब किंग बनने की रेस में सबसे आगे हैं। इसी बीच उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा के भी चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही है।

2 min read
Google source verification
Trisha Krishnan Politics Entry After Thalapathy Vijay

Trisha Krishnan Politics Entry After Thalapathy Vijay (सोर्स- एक्स)

Trisha Krishnan Politics Entry After Thalapathy Vijay: तमिल सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि राजनीति से जुड़ी अटकलें हैं। दक्षिण भारत की राजनीति में तेजी से उभर रही विजय थलापति की पार्टी टीवीके यानी तमिलगा वेत्री कजगम की चुनावी सफलता के बाद अब ये चर्चा जोरों पर है कि तृषा भी जल्द राजनीति के मैदान में उतर सकती हैं। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इसी मुद्दे पर बहस छिड़ी हुई है।

विजय की पार्टी का दमदार प्रदर्शन (Trisha Krishnan Politics Entry After Thalapathy Vijay)

दरअसल हाल ही में तमिलनाडु की राजनीति में विजय की पार्टी ने जिस तरह दमदार प्रदर्शन किया, उसने कई बड़े दलों की चिंता बढ़ा दी। अभिनेता से नेता बने विजय ने जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। 'न्यूज 24' की खबर के मुताबिक अब विजय की पार्टी के कुछ नेता तृषा कृष्णन को भी TVK से जोड़ना चाहते हैं। यही नहीं, उन्हें संभावित उपचुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

तृषा के तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा

बता दें विजय ने चुनाव में दो अलग-अलग सीटों से अपनी किस्मत आजमाई थी। वो पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली ईस्ट, दोनों की सीटों पर विजयी हुए हैं। ऐसे में राजनीतिक नियमों के अनुसार उन्हें एक सीट छोड़नी पड़ सकती है, जिसके बाद उपचुनाव होना तय माना जा रहा है। इसी सीट से तृषा के चुनाव लड़ने की चर्चाओं ने अचानक जोर पकड़ लिया है। हालांकि पार्टी की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन चर्चाओं का बाजार लगातार गर्म है।

विजय के चेन्नई स्थित आवास पर पहुंचीं थीं तृषा

इन खबरों को और हवा तब मिली जब तृषा को विजय के चेन्नई स्थित आवास पर देखा गया। खास बात यह रही कि यह मुलाकात अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर हुई थी। जैसे ही तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, लोगों ने दोनों के रिश्तों और राजनीतिक समीकरणों को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। कई फैंस इसे सिर्फ दोस्ती बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे आने वाले राजनीतिक बदलाव का संकेत मान रहे हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में जाना-माना नाम रहीं तृषा (Trisha Krishnan Politics Entry After Thalapathy Vijay)

तृषा कृष्णन लंबे समय से तमिल फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा रही हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और दक्षिण भारत में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि अगर वो राजनीति में कदम रखती हैं तो इसका सीधा असर युवाओं और महिला वोटर्स पर पड़ सकता है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि फिल्मी सितारों का राजनीति में आना तमिलनाडु में कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी कई बड़े अभिनेता राजनीति में सफल रहे हैं।

तृषा-विजय की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं

वहीं दूसरी ओर विजय थलापति की लोकप्रियता लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। फिल्मों के जरिए करोड़ों दिलों पर राज करने वाले विजय अब राजनीतिक मंच पर भी मजबूत पकड़ बनाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अगर तृषा उनकी पार्टी से जुड़ती हैं तो यह TVK के लिए बड़ा राजनीतिक दांव साबित हो सकता है। फिलहाल ना तो विजय और ना ही तृषा की तरफ से इन अटकलों पर कोई भी रिएक्शन आया है।