7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम फिर लेगा करवट, 11 से 12 मई के बीच फिर बारिश, ठंड की संभावना

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में बादल हटने से मौसम साफ और गर्म हो गया है, लेकिन 11 से 12 मई के बीच फिर से बारिश और ठंड लौटने की संभावना है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ankit Sai

May 07, 2026

Storm And Rain Alert

मौसम फिर दिखाएगा तेवर, जानिए ताजा अपडेट (सोर्स: पत्रिका)

IMD Alert: उत्तर-पश्चिम भारत से बादल हट चुके हैं और मौसम फिलहाल साफ हो गया है। सैटेलाइट तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में पिछले दिनों बारिश और तेज हवाएं लाने वाला मौसम अब कमजोर होकर आगे बढ़ गया है। इसके चलते कई इलाकों में बारिश कम हो गई है।

उत्तर-पश्चिम भारत में बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत में अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही गरज-चमक वाले बादल, बिजली गिरने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

10 से 12 मई के बीच फिर बदलेगा मौसम

10 से 12 मई के बीच में फिर से मौसम बदलेगा जिसमें फिर से कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान भी गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो झोंकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। यह असर 10 से 12 मई के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में देखने को मिल सकता है। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 और 12 मई को मौसम प्रभावित रहने की संभावना है।

राजस्थान में बारिश की कमी

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले दिनों से बना बारिश का सिस्टम अब कमजोर पड़ चुका है। इसके चलते उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बारिश थम गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राजस्थान के दक्षिण और पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं दर्ज की गईं, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम ज्यादातर शुष्क रहने की संभावना है।

11 से 13 मई के बीच फिर बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यह राहत ज्यादा देर तक नहीं रहेगी। 11 से 13 मई के बीच फिर से मौसम बदल सकता है। इसके चलते जम्मू-कश्मीर और हिमालयी क्षेत्रों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। इससे कुछ दिनों के लिए तापमान में गिरावट भी देखने को मिल सकती है।

राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, लू का खतरा

जहां उत्तर भारत में बादल और बारिश की वापसी की संभावना है, वहीं पश्चिमी राजस्थान में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं फलोदी और जैसलमेर में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक और बढ़ सकता है, जिससे लू का असर बढ़ेगा।

सैटेलाइट तस्वीरों में साफ हुआ बदलता मौसम

ताजा सैटेलाइट तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत से बादल हट रहे हैं। राजस्थान, पंजाब और आसपास के इलाकों के बादल अब पूर्व दिशा की ओर बढ़ गए हैं। इस बदलाव से कई जगहों पर बारिश कम हो गई है और मौसम सामान्यत धीरे-धीरे शुष्क होता जा रहा है।

पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

दूसरी ओर, पूर्वोत्तर भारत में अगले 24 घंटों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। यहां नमी वाली हवाएं सक्रिय हो रही हैं, जिससे कई इलाकों में बारिश और गरज के साथ मौसम बदल सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाला हफ्ता देश के कई हिस्सों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। कहीं तेज गर्मी और लू का असर होगा तो कहीं बारिश और आंधी लोगों को प्रभावित करेगी।