30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक में “आॉपरेशन हस्त”, JDS के दो पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल

Two former jds mla join congress: विधानसभा चुनाव में मिली हार से जनता दल सेक्यूलर अभी संभली भी नहीं थी कि कांग्रेस ने आज उसे एक बार फिर से जोर का झटका दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 15 Nov 2023, 9:16 PM IST

 two former jds mla join congress in karnataka today


विधानसभा चुनाव में मिली हार से जनता दल सेक्यूलर अभी संभली भी नहीं थी कि कांग्रेस ने आज उसे एक बार फिर से जोर का झटका दिया है। दरअसल, बुधवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में जेडीएसे के दो पूर्व विधायकों ने सूबे की सत्ता पर काबिज कांग्रेस में शामिल हो गए। इनके अलावा जेडीएस के वरिष्ठ नेता टी आर प्रसाद ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। वहीं, कुछ लोग इसे लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में आॉपरेशन हस्त की आहट बता रहें हैं।

सिद्धारमैया ने किया स्वागत

बता दें कि गौरीशंकर तुमकुरु ग्रामीण से विधायक थे और मंजूनाथ ने शहर में दशरहल्ली विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था। यह सभी मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। इस अवसर पर सिद्धारमैया ने उनका पार्टी में स्वागत किया और कहा कि जब इनको (जेडीएस नेताओं) पता चला कि जेडीएस सांप्रदायिक हो गई है तो उन्होंने पार्टी छोड़ दी।

डीके शिवकुमार ने की थी ऑपरेशन हस्त की घोषणा

गौरतलब है कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 8 नवंबर को 'ऑपरेशन हस्त' की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि 15 नवंबर से विपक्षी दलों के नेताओं को कांग्रेस में शामिल किया जाएगा। वहीं कर्नाटक में सीएम सिद्धारमैया ने भी बीजेपी और जेडीएस विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि जल्द ही बीजेपी और जेडीएस विधायक कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। जो भी पार्टी में आया हम उसका स्वागत करेंगे।

कुमारस्वामी ने विधायकों और नेताओं के साथ बैठक की

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के दावों के बीचे कुमारस्वामी ने पार्टी मुख्यालय में विधायकों और पार्टी नेताओं की एक बैठक बुलाई और एकजुट रहने का संदेश दिया। बैठक में पार्टी के 19 में से 18 विधायक शामिल हुए थे। बैठक के बाद कुमारस्वामी ने कहा कि उनकी पार्टी का कोई भी नेता कांग्रेस में नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें: Ranchi: PM मोदी की सुरक्षा में चूक, काफिले के सामने आई महिला, करना चाहती थी पति की शिकायत!

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग