12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जम्मू कश्मीर में 24 घंटे में 4 आतंकी ढेर, अब अनंतनाग के बिजबेहड़ा में भारतीय जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया

Encounter in Anantnag: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आज भारतीय जवानों ने फिर दो आतंकियों को मार गिराने में कामयाबी हासिल की है। इन दो आतंकियों के मारे जाने के साथ ही बीते 24 घंटे में अनंतनाग में भारतीय जवानों ने चार आतंकियों को मार गिराया।

less than 1 minute read
Google source verification
encounter_army.jpg

Two terrorists killed in Bijbehara area of Anantnag by Indian Army and Jammu kashmir Police

Encounter in Anantnag: जम्मू कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों को आज एक और बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। भारतीय जवान और जम्मू कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आज अनंतनाग में दो आतंकवादी मार गिराए गए। इन दो आतंकियों के मारे जाने के साथ ही बीते 24 घंटे में भारतीय जवानों ने चार आतंकियों को मार गिराने की कामयाबी हासिल की।

मालूम हो कि मंगलवार दोपहर भारतीय जवानों ने अनंतनाग जिले के पॉशक्रीरी इलाके में दो आतंकवादियों को मार गिराया था। आज की कार्रवाई अनंतनाग के बिजबेहड़ा इलाके में हुई। इसकी जानकारी जम्मू कश्मीर पुलिस के वरीय अधिकारियों ने दी है। जम्मू कश्मीर के पुलिस के वरीय अधिकारियों के अनुसार बुधवार को अनंतनाग के बिजबेहड़ा इलाके के थजीवारा में आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था।

आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिलने के बाद जिसके बाद भारतीय जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने भारतीय जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद भारतीय जवानों ने भी आतंकियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से हुई इस गोलीबारी में दो आतंकी मार गिराए गए।

यह भी पढ़ें - अनंतनाग में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके के थजीवारा में अनंतनाग पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के वरीय अधिकारियों ने बताया कि दो आतंकियों को मार गिराया गया है। हालांकि इन आतंकियों की पहचान अभी नहीं की जा सकी है। बताया जा रहा है कि भारतीय जवान इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

यह भी पढ़ें - सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, उरी में 3 पाकिस्तानी घुसपैठियों को किया ढेर