29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, उरी में 3 पाकिस्तानी घुसपैठियों को किया ढेर

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में आज भारतीय जवानों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। नॉर्थ कश्मीर के उरी में भारतीय जवान और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों ने तीन पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 25 Aug 2022, 3:52 PM IST

encounter_jammu.jpg

Indian Army and J&K Police killed 3 Pakistani Infiltrators in Kamalkote sector of Uri in North Kashmir

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश लगातार होती रहती है। जिसपर लगाम लगाने के लिए भारतीय सुरक्षाबल के साथ-साथ जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों को सीमाई क्षेत्रों में मुस्तैद किया गया है। आज यानि की गुरुवार को भारतीय सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों के साथ मिलकर एक बड़ी कामयाबी हासिल की। सुरक्षाबलों ने आज उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे तीन आतंकियों को मार गिराया है।

जम्मू कश्मीर पुलिस के वरीय अधिकारियों ने इस कार्रवाई की जानकारी दी है। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने इन आतंकियों को उरी के कमलकोट सेक्टर के नानक पोस्ट इलाके में ढेर किया। हालांकि अभी इस घटना की अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने ने बताया कि मारे गए आतंकियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इलाके में ऑपरेशन अभी जारी है। आगे इस कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।


कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट में बताया कि सेना और बारामूला पुलिस ने उरी के कमलकोट सेक्टर में मदियान नानक चौकी के पास तीन घुसपैठियों को मार गिराया है। आगे और विवरण साझा किए जाएंगे। इससे पहले सांबा जिले में जवानों ने नशीले पदार्थों की तस्करी की बड़ी कोशिश को भी नाकाम किया था। सांबा के चिलियारी सीमा चौकी के पास बैग लिए एक व्यक्ति को आते देखा गया था।

यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर: भारतीय सेना के जवानों ने रक्तदान कर बचाई पाक आतंकी की जान


सीमा सुरक्षा बलों ने बैग लिए पाकिस्तान की ओर से आ रहे संदिग्ध युवक को देखकर गोली चलाई। जिसमें वो घायल हो गया उसके बाद बैग को वहीं छोड़कर पाकिस्तान की ओर भाग गया। बाद में बैग से आठ पैकेट में रखा आठ किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया, जो संभवत: हेरोइन है।

इसके अलावा जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में 26 असम राइफल्स व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। आतंकियों के पास से मैगजीन के साथ 3 पिस्तौल, 24 जिंदा 9MM कारतूस, 5 हैंड ग्रेनेड, फर्जी पुलिस आईडी कार्ड आदि बरामद किए गए।