29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भूल गए हैं अपना Adhaar Card Number तो ना करें चिंता, घर बैठे ऐसे पता लगाएं

राशन कार्ड से लेकर तमाम सरकारी सुविधाओं को पाने के लिए जरूरी है Adhaar Card, भूल गए हैं इसका नंबर तो आसान तरीके से लगा सकते हैं पता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 30 Sep 2021, 5:01 PM IST

How to get lost Adhaar Card number

नई दिल्ली। आधार कार्ड ( Aadhar Card ) काफी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। राशन कार्ड से लेकर तमाम सरकारी सुविधाओं को पाने के लिए इस डॉक्यूमेंट का होना काफी जरूरी है। ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड खो गया है और आप इसका नंबर भी भूल गए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है।

नंबर भूल जाने की वजह से दोबारा अपना कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड भी नहीं कर सकते। अपने आधार कार्ड और उसके नंबर को दोबारा कैसे प्राप्त किया जा सकता है। इसे आप घर बैठे आसानी से पता लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य डॉक्यूमेंट्स के रिन्युअल की डेडलाइन बढ़ाई, जानिए कब तक कर सकेंगे रिन्यू

आप अपने खोए हुए आधार कार्ड के नंबर को बड़ी ही आसानी से ढूंढ सकते हैं। इसके लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। कुछ स्टेप्स को फॉलो करें और इसकी मदद से ना सिर्फ आधार का नंबर मिल जाएगा बल्कि दोबारा कार्ड डाउनलोड भी किया जा सकेगा।

मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी
इसके लिए आपका मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है। तभी आप अपने खोए हुए आधार कार्ड के नंबर को दोबारा प्राप्त कर सकते हैं।

खोए हुए नंबर को दोबारा ढूंढने के लिए आपको आधार कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://resident.uidai.gov.in/lostuideid पर विजिट करना होगा।

यह भी पढ़ेंः EPFO ने दी सुविधा अब ऑनलाइन खुद बदल सकेंगे नॉमिनी

इन स्टेप्स को करें फॉलो
- इसके बाद आपको अपना वही नाम बॉक्स में अंकित करना है, जो आपके आधार कार्ड पर लिखा था।
- नाम लिखने के बाद आप अपना मोबाइल नंबर वहां पर अंकित करें।
- इस बात का ध्यान रखें मोबाइल नंबर वहीं डालें जो आपके आधार कार्ड से लिंक है।
- अंत में कैप्चा कोड को बॉक्स में भरें उसके बाद सेंड ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आने के बाद उसे भरें और लॉग इन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- थोड़ी देर बाद आपका आधार नंबर सीधे आपके मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसकी मदद से आप अपने खोए हुए आधार कार्ड को दोबारा डाउनलोड कर सकते हैं।