असम के गुवाहाटी में ‘माँ कामाख्या’ की पूजा करने पहुंचे अमित शाह, सीएम बिस्वा सरमा भी रहे मौजूद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम के दौरे पर हैं। अपने इस दौरे के दौरान रविवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ वह 'मां कामाख्या' मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी। केंद्रीय गृह मंत्री दो दिवसीय असम के दौरे पर हैं। वह खानापारा मैदान में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।