29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी से मिलने उनके घर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, कई अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

गृहमंत्री अमित शाह आज पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने उनके घर पहुंचे है। इस मीटिंग में दोनों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 19 Oct 2021, 1:35 PM IST

screenshot_2021-10-19_narendra_modi_and_amit_shah.png

Union Home Minister Amit Shah meets PM Narendra Modi at PM residence

नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह आज मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने प्रधानमंत्री आवास घर पहुंचे है। केंद्र सरकार की कैबिनेट मीटिंग भी जल्द ही होने वाली है, ऐसे में कैबिनेट मीटिंग से पहले अमित शाह का पीएम मोदी से उनके घर पर मीटिंग करना इस मीटिंग का महत्व बताती है। इस मीटिंग में दोनों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

कश्मीर में बढ़ती आतंकी गतिविधियां

कश्मीर में पिछले कुछ समय से आतंकी गतिविधियां बढ़ गई हैं। पिछले एक महीने में कई आतंकी हमले हुए हैं जिनमे कई मासूम लोगों की जान गई हैं। इसके साथ ही पिछले कुछ दिनों में कश्मीर में गैर-कश्मीरियों पर बढ़ते हमले भी देखे जा रहे हैं। कश्मीर में बढ़ते आतंकवाद से पूरे देश में क्रोध है। हाल ही में केंद्र सरकार ने एनआईए, आईबी और राॅ के वरिष्ठ अधिकारियों को भी आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए कश्मीर भेजा है। ऐसे में पीएम मोदी और अमित शाह के बीच कश्मीर में आतंकवाद के विषय और इसे रोकने के उपायों पर भी चर्चा हो सकती है।

यह भी पढ़े - कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सख्त हुई केंद्र सरकार, एनआईए, आईबी और राॅ के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा कश्मीर

अगले साल के शुरुआती दौर में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव

2022 के शुरुआती दौर फरवरी-मार्च में 5 राज्यों उत्तरप्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राजनीतिक दृष्टि से ये सभी चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और गोवा में जहां बीजेपी की एकल सरकार हैं, वहीं मणिपुर में भी बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार बनाई हुई है। ऐसे में बीजेपी की कोशिश रहेगी कि इन चारों राज्यों में फिर से कमल खिले और बीजेपी की सरकार आए। साथ ही बीजेपी पंजाब में भी अपने आप को मज़बूत करना चाहेंगी। ऐसे में पीएम मोदी और अमित शाह इन विधानसभा चुनावों के विषय में भी चर्चा कर सकते हैं।

यह भी पढ़े - अमित शाह ने कहा- "नरेंद्र मोदी 2024 में फिर से चुने जाएंगे प्रधानमंत्री"