25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तौलिया-शीशा-कंघी जैसी चीजों के लिए 50 अधिकारियों की ड्यूटी, BSNL डायरेक्टर की मंत्री सिंधिया ने लगाई क्लास!

प्रयागराज जाने के लिए 'भव्य' कराने पर भारत संचार निगम लिमिटेड के डायरेक्टर को भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Feb 25, 2026

Jyotiraditya Scindia News

ज्योतिरादित्य सिंधिया। (फोटो सोर्स : @JM_Scindia)

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के डायरेक्टर विवेक बंजल को कड़ी फटकार लगाई है।

दरअसल, बंजल के प्रयागराज के दो दिवसीय प्रस्तावित दौरे के लिए तैयार किया गया विस्तृत प्रोटोकॉल (यात्रा योजना) सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

इसमें उनके आगमन, संगम स्नान, मंदिर दर्शन, नाव की सवारी और व्यक्तिगत सुविधाओं (जैसे तौलिया, बालों का तेल, अंडरगारमेंट, कंघी, शीशा आदि) के लिए कुल 50 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

बंजल को भेजा गया नोटिस

मंत्री सिंधिया ने कहा कि विवेक बंजल को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है और उन्हें जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है।

इंतजामों को 'गलत' और तय नियमों का उल्लंघन बताते हुए सिंधिया ने कहा कि यह मामला किसी भी तरह से मंजूर नहीं और बेहद चौंकाने वाला है। साथ ही मंत्री ने भरोसा दिलाया कि इस मामले में सही कार्रवाई की जाएगी।

1987 बैच के अफसर हैं बंजल

बंजल 1987 बैच के टेलीकॉम सर्विस ऑफिसर हैं. उन्हें 30 साल से ज्यादा का अनुभव है। बंजल को 25-26 फरवरी को प्रयागराज जाना था।

इससे पहले सोशल मीडिया पर उनके 21 पॉइंट वाला एक डिटेल्ड ट्रैवल डॉक्यूमेंट सामने आया। जिसे देखकर लोग पूरी तरह से हैरान हो गए।

खूब हुई आलोचना

भारी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम की आलोचना की। कई लोगों ने इसे सरकारी मशीनरी का बहुत ज्यादा और गलत इस्तेमाल बताया।

यह बात भी सामने आई कि जूनियर इंजीनियर से लेकर डिविजनल लेवल के अधिकारियों तक करीब 50 अफसरों को इस दौरे के लिए ड्यूटी दी गई थी।

यात्रा के दौरान क्या-क्या इंतजाम?

इस यात्रा के प्लान में अधिकारियों को मंदिर जाने, संगम में डुबकी लगाने और आराम के लिए बहुत सारे इंतजाम किए जाने थे। ग्रूमिंग किट, नहाने का जरूरी सामान, चप्पलें और हेयर ऑयल जैसी चीजों की लिस्ट बनाई गई थी.

इसके अलावा, कई बाथ किट का इंतजाम भी किया गया था और नहाने के बाद के कामों की देखरेख के लिए एक सीनियर ऑफिसर को रखा गया था।