7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

India US Trade Deal पर केंद्रीय पीयूष गोयल कर रहे प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानिए क्या क्या कहा

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल India US trade Deal पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने डील को भारत की जीत बताया। पढ़ें पूरी खबर

2 min read
Google source verification
piyush goyal

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

भारत और अमेरिका ने अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा पर सहमति व्यक्त की है। भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पियूष गोयल इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी साझेदारी की बढ़ती गहराई, विश्वास और गतिशीलता को दर्शाती है। इस डील में भारतीय किसानों के हितों को सुरक्षित रखा गया है।

उन्होंने कहा कि जो हमारे किसान भारत में बनाते हैं, उनके उपजाए गए अनाजों पर अमेरिका में टैरिफ शून्य हो जाएगा। वहीं, कई ऐसे सामान हैं, जिसे अमेरिका शून्य करेगा।

किन सामानों पर नहीं लगेगा टैरिफ?

पीयूष गोयल ने कहा कि जेनेरिक ड्रग्स, ऑटो पार्ट्स पर भी टैरिफ को भी अमेरिका द्वारा शून्य किया जाएगा। ट्रेड डील में भारतीय किसानों की पूरी तरह से रक्षा की गई है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि US के राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भविष्य को सामने रखकर दोनों देशों के संबंधों को देखते हुए द्विपक्षीय व्यापार समझौते की चर्चा की थी उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।

हर डील का देश स्वागत

पीयूष गोयल ने कहा कि आने वाले दिनों में हमारे निर्यातकों के लिए अवसर खुलते हैं। जिस प्रकार से हमारे किसानों के हितों का संरक्षण किया गया है, किसानों, डेयरी का पूर्णतः संरक्षण किया गया है। इस डील का देश के कोने कोने में स्वागत हुआ है।

फरवरी 2025 में व्यापार समझौते पर चर्चा शुरू हुई

गोयल ने कहा- आज 2047 तक विकसित भारत बनने की भारत की यात्रा में एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। भविष्य को ध्यान में रखते हुए और दोनों देशों के संबंधों, राजनयिक संबंधों और उनके नेताओं के बीच दोस्ती को देखते हुए फरवरी 2025 में व्यापार समझौते पर चर्चा शुरू हुई। इसका उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच सालाना 500 बिलियन डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हासिल करना था।

गोयल ने कहा- नई डील के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है। देश के हर क्षेत्र में भविष्य को लेकर बहुत उत्साह है। ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में नए अवसर खुलेंगे और दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, लगभग तीस ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला अमेरिका, अब हमारे निर्यातकों के लिए सबसे पसंदीदा राष्ट्र का दर्जा देगा।

मैं एक वीडियो देख रहा था- गोयल

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा- आज सुबह भी, मैं एक वीडियो देख रहा था। उत्तर प्रदेश के संभल के एक आम कारीगर, जो हैंडीक्राफ्ट सेक्टर में काम करते हैं, वह कह रहे थे कि अब टैरिफ अठारह परसेंट हो गया है। अब हमारी किस्मत अच्छी है, हमें बहुत फायदा होगा। नए ऑर्डर आएंगे और तरक्की होगी।

गोयल ने कहा कि ये उनके शब्द थे, जो मैंने आज सुबह एक पत्रकार के एक्स हैंडल पर सुने, जिसने उनका इंटरव्यू लिया था. इस समझौते के तहत, अमेरिका को होने वाले भारतीय एक्सपोर्ट पर जो पचास परसेंट का रेसिप्रोकल टैरिफ लगता था, उसे अब पचास परसेंट से घटाकर सिर्फ अठारह परसेंट कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अठारह परसेंट हमारे सभी पड़ोसी देशों और दूसरे देशों द्वारा लगाए गए टैरिफ से कम है जिनके साथ हम मुकाबला करते हैं, और इससे आने वाले दिनों में हमें और हमारे एक्सपोर्टर्स को बहुत फायदा होगा।