30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार, कहा- न सच्चाई समझ आई और न आ पाएगी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को लंदन के अखबार में छपी एक मीडिया रिपोर्ट को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा, राहुल गांधी को न कभी ज़मीनी सच्चाई समझ आई और न आ पाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 18 Oct 2023, 3:18 PM IST

Prahlad Singh Patel rahul gandhi

Prahlad Singh Patel rahul gandhi

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को लंदन के अखबार में छपी एक मीडिया रिपोर्ट को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत करते हुए अडानी समूह, कोयला कीमतों और मोदी सरकार के फैसलों को लेकर कई आरोप लगाए है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा, जनता याद रखेगी मोदी जी द्वारा दिया गया सीधा प्रत्यक्ष लाभ और राजीव गांधी का वह बयान कि वे 100 पैसे भेजते हैं तो 15 पैसा पहुंचता है।


राहुल गांधी को न कभी ज़मीनी सच्चाई समझ आई और न आ पाएगी


राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि जनता याद रखेगी मोदी जी द्वारा दिया गया सीधा प्रत्यक्ष लाभ और राजीव गांधी का वह बयान कि वे 100 पैसे भेजते हैं तो 15 पैसा पहुंचता है... यह खीझ इस बात की है कि गरीब आदमी इसे (PM मोदी के कार्यों) याद रखेगा इस बेमतलब की बात को नहीं, राहुल गांधी को न कभी ज़मीनी सच्चाई समझ आई और न आ पाएगी।


राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला बड़ा हमला

कांग्रेस के पूर्व चीफ राहुल गांधी ने एक बार फिर से उद्योगपति अडानी से जुदा मुद्दा उठाया है और आरोप लगाया है कि उन्होंने 32 हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया है। वायनाड से एमपी राहुल ने यह भी कहा अडानी की वजह से देश में लोगों को बिजली महंगी मिलती है। उन्होंने कहा है कि अडानी जी इंडोनेशिया में कोयला खरीदते है और उसका हिन्दुस्तान में रेट डबल हो जाता है। वो कोयले की कीमत को गलत दिखाते हैं। लोग जैसे ही बिजली का स्विच ऑन करते हैं, अडानी की जेब में पैसा जाता है। अडानी की रक्षा भारत के पीएम कर रहे हैं। दुनिया के बाकी देशों में जांच हो रही है लेकिन भारत में अडानी को ब्लैंक चेक दिया हुआ है। वो जो मर्जी चाहें कर सकते हैं। लोग 32 हजार करोड़ का आंकड़ा याद रखें। पीएम अडानी की जांच क्यों नहीं करवाते?

आंकड़ा बढ़ कर 32 हजार करोड़ हो गया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार सुबह कहा कि पहले हमने 20 हजार करोड़ की बात की थी और सवाल पूछा था कि पैसा किसका है और कहां से आया है। अब पता चलता है कि 20 हजार करोड़ का आंकड़ा गलत था उसमें 12 हजार करोड़ और जुड़ गए हैं और कुल आंकड़ा 32 हजार करोड़ हो गया है। अडानी इंडोनेशिया में कोयला खरीदते हैं और जब तक वह हिंदूस्तान पहुंचता है उसके दाम दोगुना हो जाता है। ऐसे लगभग 12 हजार करोड़ रुपए अडानी ने हिंदूस्तान की जनता के जेब से निकाला है।

यह भी पढ़ें- 'लोग बिजली का स्विच ऑन करते हैं तो पैसा अडानी के...', राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला बड़ा हमला