
Upendra Kushwaha blames BJP for tension in Bihar NDA
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल द्वारा आतंकवाद पर दिए गए बयान के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने स्पष्ट रूप से सहयोगी BJP को इस धारणा के लिए जिम्मेदार ठहराया कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा BJP नेताओं के बयान पर कभी-कभी कन्फ्यूजन जरूर पैदा हो जाता है इसलिए उनको बयान से परहेज करना चाहिए।
दरअसल, कुछ दिन पहले जेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा था कि पूरे बिहार में आतंकी मॉडल काम कर रहा है। बिहार तेजी से राष्ट्र विरोधी आतंकवादी गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है। बिहार के सभी जिलों में स्लीपर सेल एक्टिव हैं। संजय जायसवाल के इस बयान पर हमला करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनके पास सारी जानकारी रहती है तो वो पुलिस को बताते क्यों नहीं? वह छुपाने का काम क्यों कर रहे हैं? इससे तो यही लग रहा है कि जानकारी होते हुए भी वह छुपा रहे हैं।
कुशवाहा ने कहा, "हमें बहुत स्पष्ट होना चाहिए कि मॉड्यूल का पर्दाफाश किसी बड़े साजिश का कारण नहीं है। पूर्व में कई अन्य राज्यों में इस तरह के टेरर मॉड्यूल का खुलासा हुआ है। प्रशासन को जितनी जानकारी है, उस पर कार्रवाई हो रही है। इसमें कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। अमन-चैन कायम रहे, इसके लिए सरकार हर तरह से काम कर रही है।" उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों (बीजेपी और जेडीयू) के बीच कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, लेकिन बीजेपी नेताओं के बयान अक्सर गलत धारणा को जन्म देते हैं। उन्हें इस तरह की बयानबाजी से परहेज करना चाहिए।
वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल न होने को लेकर बिहार में सियासत गरमा गई है। इस मुद्दे को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण मात्र एक औपचारिकता है और उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए यह कोई चर्चा का विषय नहीं है। मुख्यमंत्री के पास और भी अनेक काम होते हैं, इसलिए वो नहीं गए।
यह भी पढ़ें: मंत्री पार्थ चटर्जी के करप्शन केस पर बोलीं CM ममता बनर्जी - 'उम्र कैद सजा दिए जाने में भी मुझे आपत्ति नहीं'
Published on:
25 Jul 2022 08:23 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
