
Uttarakhand Accident In Champawat Vehicle Fell into the Ditch Many Dies
उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के चंपावत में दर्दनाक हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। दरअसल चंपावत जिले के डांडा क्षेत्र मेंबरात से लौट रहा एक वाहन खाई में गिर गया। बताया जा रहा है कि दौरान वाहन में 16 लोग सवार थे। इनमें से 14 लोगों के मारे जाने की खबर है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ-साथ रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई है। इस दौरान गंभीर रूप से घायल चालक तथा एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक अल सुबह वाहन का ड्राइवर ने गाड़ी का संतुलन खो दिया, जिसके चलते वाहन खाई में जा गिरा।
मिली जानकारी के मुताबिक कुछ लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। ये लोग मैक्स वाहन संख्या-यूके 04,टीए- 4712 में सवार थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में बड़ा हादसा: चकराता में खाई में गिरी गाड़ी, एक ही गांव के 14 लोगों की मौत
सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। मरने वालों में ज्यादातर लोग लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। यानी जिस घर में कुछ घंटों पहले खुशियों का माहौल था, वहां अब मातम पसरा हुआ है। शादी वाले घर में ही अब शवों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो रहा है।
खाई से निकाले गए 14 शव
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि सुबह धुंध होने की वजह से रेस्क्यू में भी कुछ दिक्कत आई। हालांकि अब तक 14 शवों को निकाला जा चुका है।
चालक की हालत भी गंभीर
वहीं दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इनमें से चालक की हालत ज्यादा गंभीर है।
जांच में जुटी पुलिस
मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। माना यह जा रहा है कि मैक्स में क्षमता से अधिक सवारी होने से दुर्घटना हुई है।
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शवों का पीएम मौके पर ही किए जाने की व्यवस्था की जा रही है। अबतक सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर हुई मैक्स दुर्घटना में घायल दो लोगों की पहचान हो गई है।
घायलों में प्रकाश राम (28) पुत्र हरीश राम, निवासी साल विकास खंड पाटी और त्रिलोक राम (42) पुत्र टीका राम, निवासी डाडा ककनई शामिल हैं। इनमें से प्रकाश राम वाहन चालक है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में बड़ा हादसा, देहरादून-ऋषिकेश को जोड़ने वाला पुल टूटा, कई गाड़ियां बहीं
Published on:
22 Feb 2022 10:37 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
