
Uttarakhand Cabinet Minister Chandan Ram Das Passes Away
Chandan Ram Das Death: इस वक्त की एक बड़ी खबर उत्तराखंड से सामने आई है। जहां धामी सरकार के मंत्री चंदन राम दास का निधन हो गया। चंदन राम दास लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार को बागेश्वर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हुई। चंदन राम दास बागेश्वर से विधायक थे। बागेश्वर में उनकी गिनती भाजपा के बड़े नेताओं में होती थी। उत्तराखंड की धामी सरकार ने चंदन राम दास को मंत्री पद की जिम्मेदारी दे रखी थी। बुधवार को उनका निधन हो गया है। बताया गया कि बुधवार को अचानक मंत्री चंदन राम दास की तबीयत खराब हुई है और उसके बाद उन्हें बागेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन कुछ देर के बाद ही उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
सीएम ने कहा- चंदन राम दास का निधन अपूरणीय क्षति
चंदन राम दास के निधन पर सीएम धामी ने शोक जताते हुए कहा, "मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी श्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।"
43 साल पहले शुरू की थी राजनीति
चंदन राम दास को बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया था। इलाज के क्रम में उनका निधन हो गया। चंदन राम दास ने अपना राजनीतिक करियर 43 साल पहले शुरू हुआ था। हालांकि 1997 में नगर पालिका बागेश्वर से पहला चुनाव जीता था। वो नगर पालिका के निर्दलीय अध्यक्ष बने थे। इस समय उत्तराखंड सरकार में परिवहन मंत्री थे।
यह भी पढ़ें - पार्थिव शरीर की परिक्रमा, फिर किया नमन, PM मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को ऐसे दी श्रद्धांजलि
Published on:
26 Apr 2023 02:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
