4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राघव चड्ढा के समर्थन में आए केंद्रीय मंत्री, कहा- ATM के तौर पर उनकी भूमिका खत्म, शिवसेना ने भी AAP को दिखाया आइना

राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद सियासी गलियारे में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। अब इस सियासी संग्राम में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और शिवसेना की एंट्री हो गई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Vinay Shakya

Apr 04, 2026

Raghav-Chadha-and-Union-Minister-Ravneet-Singh-Bittu

राघव चड्ढा और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू(Photo-IANS)

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया है। राघव चड्ढा को पद से हटाए जाने के बाद सियासी गलियारे में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। राघव चड्ढा को पद से हटाने के बाद बीजेपी नेता AAP पर निशाना साध रहे हैं। इस विवाद में शिवसेना की भी एंट्री हो गई है। राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा भी सशल मीडिया के जरिए अपना पक्ष रख चुके हैं।

केंद्रीय मंत्री बोले- ATM के तौर पर राघव चड्ढा की भूमिका खत्म

राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है। रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा- ATM के तौर पर राघव चड्ढा की भूमिका अब खत्म हो गई है। पंजाब से पैसे इकट्ठा करके केजरीवाल को देने की राघव चड्ढा की क्षमता अब समाप्त हो चुकी है। अब पंजाब में केजरीवाल का सीधा संपर्क है। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आगे कहा कि राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए एक ATM की तरह काम करते थे और अलग-अलग मामलों में अरविंद केजरीवाल के लिए फंड जुटाते थे। अब केजरीवाल ने ATM के बजाय एक बैंक ढूंढ लिया है।

केंद्रीय मंत्री ने पंजाब के CM पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि CM भगवंत मान जिस दिन केजरीवाल और उनकी टीम की बात सुनना बंद कर देंगे, उनका हाल भी कुछ ऐसा ही होगा। रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि CM भगवंत मान ने पंजाब के किसी व्यक्ति को सांसद बनाने के बजाय, ऐसे व्यक्ति को सांसद बनाया जो पंजाब का नहीं है, इसलिए ऐसा होना ही था। अगर कोई व्यक्ति सचमुच पंजाब का नहीं हो सकता तो वह आपकी पार्टी का कैसे हो सकता है?

चड्ढा ने केजरीवाल को ईमानदार नहीं बताया, इसलिए कार्रवाई हुई

AAP सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर शिवसेना के नेता संजय निरुपम ने प्रतिक्रिया दी है। संजय निरुपम ने कहा कि AAP सांसद राघव चड्ढा के 'पर कतरने' का सबसे बड़ा कारण यह है कि जब अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले और अन्य तमाम घोटालों में जेल गए थे तो शायद उनके समर्थन में राघव चड्ढा नहीं आए थे। जैसे बाकी सभी लोग केजरीवाल को ईमानदार बता रहे थे, वैसे ही AAP की अपेक्षा थी कि राघव चड्ढा भी उनको ईमानदार बताएं।

खुद को आम आदमी बताने वाली पार्टी राघव चड्ढा पर कार्रवाई कर रही

संजय निरुपम ने कहा कि राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल को ईमानदार नहीं बताया तो अब जो भ्रष्टाचार के समर्थक लोग हैं। वे भ्रष्टाचार का विरोध करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। राघव चड्ढा राज्यसभा में आम आदमी से जुड़े मुद्दों को सशक्त तरीके से उठाते हैं, लेकिन AAP जो खुद को आम आदमी की पार्टी मानती है, वो आम आदमी के मुद्दे पर बोलने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।