
Uttarakhand Gas Leak In Rudrapur Toxic Gas Harms Dozens Of Peoples Rescue Officers Also Affected
उत्तराखंड के रूद्रपुर इलाके में दिन निकलते ही डरा देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल मंगलवार की सुबह जहरीली गैस रिसाव के चलते पूरे इलाके में खलबली मच गई। इस जहरीली गैस के रिसाव की वजह से लोगों के आंखों में जलन होने लगी और हर तरफ अफरा तफरी का माहौल हो गया। दरअसल कबाड़ी के गोदाम में रखे गैस सिलेंडर का रिसाव हो गया। इसकी चपेट में आकर आसपास के लोग बेहोश होने लगे। मामले की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी गई। इसके बाद एसएसपी, एसडीएम, एसडीआरएफ, फायर और पुलिस टीमें मौके पर पहुंची।
जहरीली गैस का रिसाव इतना ज्यादा था कि, लोगों को रेस्क्यू करने पहुंची टीम के सदस्य भी इसकी चपेट में आ गए। मिली जानकारी के मुताबिक, आजादनगर में जहरीली गैस का रिसाव होने से कम से कम 25 लोगों की तबीयत बिगड़ गई।
इन लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताा जा रहा है कि, रेस्क्यू करने पहुंची SDRF टीम के प्रभारी और कुछ जवानों के साथ ही किच्छा के एसडीएम भी गैस की चपेट में आ गए।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के रामनगर में भीषण सड़क हादसा, नदी में गाड़ी गिरने से 9 की मौत
रिसाव इतना खतरनाक बताया गया कि पूरे मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई और लोग घर छोड़कर भागने लगे। लोगों ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की।
पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। गनीमत यह है कि, इस गैस रिसाव में अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
दरअसल अस्पताल में भर्ती एक मरीज के मुताबिक, ये घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। जब वे लोग नींद में सोए हुए थे। तभी उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी, धीरे-धीरे जब ये तकलीफ बढ़ने लगी तो हर कोई घबरा गया। तकलीफ इतनी बढ़ गई कि सीधे लोग अस्पताल पहुंचे और सिलेंडर से गैस लीक की सूचना दी। इसके बाद लोग इलाका छोड़कर भागने लगे।
गैस रिसाव की खबर मिलते ही पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लीकेज को काबू करने की कवायद शुरू की गई।
इस दौरान रेस्क्यू टीम के कुछ सदस्य और किच्छा के एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा को भी परेशानी हुई और सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें भी अस्पताल मे भर्ती करना पड़ा।
35 लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 35 लोगों को गैस रिसाव के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से 10 लोगों को ICU में रखा गया है। वहीं बाकी लोगों को सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
यह भी पढ़ें - सांस लेने में दिक्कत, धंसने लगे थे पैर, हर कदम पर था खतरा और रोमांच
Published on:
30 Aug 2022 11:21 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
